एक्सप्लोरर

Mumbai Influenza Cases: इस साल मार्च महीने में मुंबई में इंफ्लुएंजा के कितने केस हुए दर्ज? यहां पढ़ें आंकड़ा

Mumbai H3N2 Cases: इस साल मार्च महीने में मुंबई में इंफ्लूएंजा के 76 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14 मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें एच1एन1 के 5 और एच3एन2 के 9 मरीज शामिल हैं.

Mumbai Influenza Update:  बीएमसी द्वारा 28 मार्च को जारी की गई  'इन्फ्लुएंजा स्टेटस' रिपोर्ट में सामने आया है कि शहर में इस वर्ष यानी 2023 में  इन्फ्लुएंजा के  141 केस दर्ज हुए हैं और शून्य मौत दर्ज हुई हैं. वहीं, मार्च महीने में मुंबई में इंफ्लूएंजा के 76 मामले सामने आए हैं जिनमें से  एच3एन2 के 21 और  एच1एन1 के 55 मामले दर्ज हुए हैं. बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक 19 केस जनवरी, 46 केस फरवरी और मार्च में (27 मार्च तक)  76 केस दर्ज हुए हैं.

14 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी
वहीं मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में इंफ्लूएंजा के 76 में से 14 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से एच1एन1 के 5 और एच3एन2 के 9 मरीज शामिल हैं और इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. वार्ड A, D, FS और GS हाई रिस्क जोन हैं, जहां मरीजों की संख्या अधिक दर्ज हो रही है. 

इन्फ्लुएंजा को नियंत्रित करने के लिए क्या-क्या उपाए किए गए?

  • मुंबई के सभी मेडिकल कॉलेजों, नगरपालिका अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और प्रसूति गृहों में  ओसेल्टामिविर नामक वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं संबंधित संस्थानों में मरीजों के इलाज के लिए  ओसेल्टामिविर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बफर स्टॉक सभी प्रमुख अस्पतालों में उपलब्ध है.
  • कस्तूरबा और केईएम अस्पताल में ओसेल्टामिविर की 400 किस उपलब्ध कराई गई हैं, इन दोनों में से प्रत्येक अस्पतालों में प्रतिदिन 200 टेस्ट करने की क्षमता है.
  • आइसोलेशन बेड के रूप में कस्तूरबा अस्पताल, सभी चार मेडिकल कॉलेजों सायन, केईएम, कूपर और नायर, 17 पेरिफेरल अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है. इन अस्पतालों में  वेंटिलेटरी सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है. वहीं सभी प्रमुख निजी अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा पॉजिटिव रोगियों के इलाज की सुविधा है.
  • सभी निजी चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि यदि 24 घंटे के भीतर बुखार कम नहीं होता है तो टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार किए बिना ही मरीज को ओसेल्टामिविर का ट्रीटमेंट दें. साथ ही स्वास्थ्य डाक कर्मियों को घर-घर सर्वे कर बुखार के मरीजों की पहचान करने और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां देने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
  • इसके अलावा बीएमसी ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, छींकते और खांसते समय नाक को ढंकने, बुखार, गले में खराश, सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देने पर आराम करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे को दी चुनौती, कहा- 'अगर सावरकर का बयान बर्दाश्त नहीं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget