एक्सप्लोरर

रायगढ़: 400 km दूर से पिकनिक मनाने आए छात्रों की बिगड़ी तबीयत, 18 को कराना पड़ा भर्ती

Raigarh Food Poisoning: रायगढ़ में 150 स्कूली बच्चे पिकनिक पर गए. तली हुई चीजें और ठंडे पेय पीने से 18 बच्चे फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बच्चों की हालत स्थिर है.

Raigarh News: महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां करीब 150 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने के लिए 400 किलोमीटर दूर जालना जिले से आए थे. इन 150 स्टूडेंट में से करीब 18 की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टर्स का कहना है कि ये सभी छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं. 

जालना जिले के न्यू हाई स्कूल के स्टूडेंट्स नए साल के मौके पर स्कूल की तरफ से आयोजित पिकनिक मनाने आए थे. इसी बीच 18 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पोलादपूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. 

बच्चों को हुई उल्टी, कंपकंपी और घबराहट की शिकायत
स्कूल टीचर प्रकाश बंसीधर के अनुसार, "महाबलेश्वर में छात्रों ने तली हुई चीज़ें और कुछ ग्रामीण ठंडे पेय का सेवन किया था. इससे कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई. साथ ही, ठंडी हवाओं के कारण बस की खिड़कियां बंद रखने से कुछ छात्रों को सांस लेने में तकलीफ हुई और वे घबराने लगे थे. कुछ को उल्टी, शरीर में कंपकंपी, जुलाब और तेज सरदर्द की शिकायत भी आई."

इस घटना की सूचना मिलते ही पोलादपूर के पुलिस निरीक्षक अनिल जाधव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शंकर काळे, और तहसीलदार तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

सभी बच्चों की हालत स्थिर
महाड ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शान्तनु डोईफोडे की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम छात्रों का इलाज कर रही है. वर्तमान में अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी छात्रों की हालत स्थिर है. 

फूड पॉइजनिंग से प्रभावित छात्रों में विशाल शेळके, पायल परिहार, संकेत घुले, प्रथमेश लाहोरकर समेत कुल 18 बच्चे शामिल हैं. राहत की बात यह है कि इस समय सभी छात्रों की हालत स्थिर है.

यह भी पढ़ें: मुंबई प्रदूषण: मिट्टी से भरे डंपरों ने किया परेशान, कई जगह रोक के बावजूद कंस्ट्रक्शन

 

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget