एक्सप्लोरर

मुंबई प्रदूषण: मिट्टी से भरे डंपरों ने किया परेशान, कई जगह रोक के बावजूद कंस्ट्रक्शन

Mumbai News: मुंबई और उसके आसपास के नगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और महानगर पालिका ने दर्जनों कंस्ट्रक्शन साइट को नोटिस जारी किया है लेकिन वहां भी काम जारी दिखा.

Mumbai Air Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण से आम लोग परेशान हैं. मिट्टी और मलवे से भरे ट्रक और डंपर की वजह से काफी धूल उड़ते हैं, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. प्रदूषण को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार कड़े कदम उठा रही है. सवाल है कि कंस्ट्रक्शन काम में लगे ठेकेदार या कंपनियां क्या नियम कानूनों का ठीक से पालन कर रहे हैं? एबीपी न्यूज ने रियलिटी चेक किया है. 

कुछ दिनों पहले मुंबई से सटे मीरा भयंदर इलाके में मजबूरन लोग सड़क पर उतर पड़े. विरोध प्रदर्शन करते लोगों ने मिट्टी और मलवे से भरे सैकड़ों ट्रकों को सड़क पर रोक दिया. एबीपी न्यूज से बातचीत में वहां के स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कहा कि लोग बीमार हो रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है.

मिट्टी लदे डंपरों की वजह से बढ़ी परेशानी

यहां पर कुछ ऐसे लोग मिले जिनका दावा था कि वह महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनायक के ऑफिस से आए हुए हैं. उन्हें भी ये पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या वास्तव में यहां पर मिट्टी से भरे आते जाते डंपरों की वजह से दिक्कत खड़ी हो रही है. इसकी रिपोर्ट हमें मंत्री प्रताप सरनाईक को देनी है. 

मुंबई से सटे भयंदर इलाके में क्या हाल?

एबीपी न्यूज की टीम मुंबई से सटे भयंदर इलाके के महेश्वरी भवन रोड के पास उस जगह पर पहुंची जहां जमीन की भराई हो रही थी, इसमें ट्रकों से मिट्टी डाली जा रही थी. पता चला कि सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है. धूल और मिट्टी उड़ने की वजह से यहां भी लोग परेशान दिखे.

बोरीवली में रोक के बावजूद कंस्ट्रक्शन जारी

मुंबई और उसके आसपास के नगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण की दिक्कत को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और महानगर पालिका ने दर्जनों कंस्ट्रक्शन साइट को नोटिस जारी किया है. तो मुंबई के दो इलाके बोरीवली और भायखला में कंस्ट्रक्शन साइट पर पूरी तरह से काम बंद करने का आदेश दिया है   और अगर कोई करता है तो इसे आपराधिक श्रेणी में माना जाएगा. एबीपी न्यूज ने मुंबई के बोरीवली इलाके में क्या काम बंद है, इसका रियलिटी चेक किया. यहां कुछ जगहों पर काम बंद था तो कुछ जगहों पर काम चालू दिखा.

मुंबई और उसके उप नगरों में तमाम जगहों पर सरकारी काम भी लगातार होते दिख रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही एमएमआरडीए ने आदेश जारी किया था कि वायु प्रदूषण को रोकने में अगर कॉन्ट्रैक्टर इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा. आईए जानते हैं कि ये नियम क्या हैं-

  • कंस्ट्रक्शन साइट पर वाटर स्प्रिंकल का होना जरूरी
  • मिट्टी ले जाने वाले ट्रकों पर पानी का छिड़काव करना
  • कंस्ट्रक्शन से निकले मलवे और मिट्टी को ले जाने वाली गाड़ियों को ढक कर ले जाना
  • नियमों का पहली बार उल्लंघन करने पर 5 लाख का जुर्माना
  • दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर 20 लाख का जुर्माना लग सकता है, साथ ही काम को भी रोका जा सकता है.

मुंबई और उसके उप नगरों में ज्यादातर जगहों पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. सरकारी कामों से बढ़ते वायु प्रदूषण से रोड पर चलने वाली जनता परेशान है. बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए महाराष्ट्र के पर्यावरण विभाग की अभी-अभी कमान संभाली पंकजा मुंडे ने कहा कि इसको रोकने के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है.

मुंबई और उसके आसपास के नगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी चिंता जता चुके है लेकिन उनकी चिंता का असर देखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

Watch: भिवंडी में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भगदड़, भभूती लेने की मची होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget