एक्सप्लोरर

कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक, जिनके टोटकों पर चलती है भीड़! कौन हैं प्रदीप मिश्रा?

Who is Pandit Pradeep Mishra: मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ की घटना के बाद प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. आइए जानें कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा.

5 अगस्त को मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा से पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. 

इस हादसे के बाद एक बार फिर पंडित प्रदीप मिश्रा चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि यह आयोजन उनके द्वारा संचालित कुबेरेश्वर धाम में हो रहा था. प्रशासन अलर्ट पर है, और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये प्रदीप मिश्रा कौन हैं, जिनकी एक कथा में लाखों की भीड़ जुट जाती है.

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?

पंडित प्रदीप मिश्रा एक प्रसिद्ध धार्मिक कथावाचक और भजन गायक हैं, जो खासकर शिव महापुराण, श्री रामकथा और श्रीमद्भागवत कथा के प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं. वे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं. 

प्रदीप मिश्रा का जन्म 16 जून 1977 को सीहोर में हुआ और वे एक साधारण परिवार से आते हैं. एक समय में वे निजी स्कूल में शिक्षक थे. अब वे 'सीहोर वाले बाबा' के नाम से जाने जाते हैं और पूरे भारत में कथा कराते हैं. उनकी कथाओं में सहज भाषा, भक्ति और जीवन में उपयोगी छोटे-छोटे उपाय उन्हें जनप्रिय बनाते हैं.

यूट्यूब चैनल पर लाखों में हैं सब्सक्राइबर्स

उनके यूट्यूब चैनल 'Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale' पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. उनके उपाय जैसे, सोमवार को शिवलिंग पर इत्र चढ़ाना, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, या गन्ने के रस से अभिषेक, सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. जानकारी के अनुसार, एक बार उन्होंने दावा किया था कि गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाने से 3 साल में करोड़पति बना जा सकता है, जिससे कई शहरों में गन्ने के रस की मांग अचानक बढ़ गई थी. वे सालभर देश और विदेशों में कथा करते हैं और उनके आयोजनों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है.

पहले भी हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं

हालांकि, भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर मिश्रा समय-समय पर विवादों में भी रहे हैं. मेरठ में 2024 में भगदड़ की स्थिति बनी थी, वहीं 2025 में जशपुर, छत्तीसगढ़ में कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटने से 35 लोग घायल हो गए. 

उनपर आरोप लगे हैं कि उनके आयोजनों में निजी बाउंसर की जगह ‘गुंडों’ का इस्तेमाल होता है. उनके कुछ बयान समाजों में नाराज़गी भी पैदा कर चुके हैं. लेकिन तमाम विवादों के बावजूद पंडित प्रदीप मिश्रा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget