एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham Scuffle: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बाद मची भगदड़, दो महिला की मौत

Kubereshwar Dham Scuffle News: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा से पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. कई अन्य श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती हैं.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार (5 अगस्त) को भीड़ के चलते दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बता दें कि कांवड़ यात्रा की पूर्व संध्या यानी 4 अगस्त को धान पर भारी भीड़ उमड़ी थी. 

पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 6 अगस्त से निकाली जाने वाली भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां एकत्र हुए थे. लेकिन काफी ज्यादा गर्मी और भीड़ में घबराहट के चलते कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने लगी, जिनमें से 2 महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

भारी भीड़ और गर्मी बनी मौत की वजह!

मंगलवार दोपहर को कुबेरेश्वर धाम परिसर में भीड़ बढ़ने लगी. भक्तों की आस्था का जनसैलाब सीवन नदी घाट से लेकर कुबेरेश्वर मंदिर तक उमड़ पड़ा था. इस दौरान गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. इसी बीच कुछ महिला श्रद्धालुओं को चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगीं. 

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो महिलाओं की जान नहीं बच सकी. प्रशासन द्वारा अभी मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. बता दें कि अब तक पुलिस ने कोई अधिकारी पुष्टि नहीं की है, न ही कोई बयान दिया है. 

स्वास्थ्य बिगड़ने से अस्पताल पहुंचे कई श्रद्धालु

भीड़ में अफरा-तफरी और मौसम की मार से कई श्रद्धालु अस्वस्थ हो गए. जानकारी के अनुसार, दो अन्य महिलाएं भी बीपी लो होने की वजह से गंभीर हालत में हैं. इसके अलावा 8 से 10 श्रद्धालु घबराहट, थकावट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त होकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन यह हादसा पहले ही कई सवाल खड़े कर चुका है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget