69 साल का hero screen पर क्या कर सकता है? इसका जवाब आपको Subedaar देखकर मिल जाएगा, जो Amazon Prime Video पर release हुई है। Anil Kapoor जल्द ही 70 साल के होने वाले हैं, लेकिन उनकी energy आज भी कमाल की है। उनकी उम्र से आधे stars भी screen पर वह नहीं कर पाते जो उन्होंने इस film में करके दिखाया है।कहानी की बात करें तो film की story काफी predictable और simple है। लेकिन इसे देखने की असली वजह इसकी दमदार performance हैं। खासकर Anil Kapoor, जिनकी unmatch energy हैरान कर देती है।Aditya Rawal भी film में शानदार काम करते हैं और अपने villain वाले character से आपको चौंका देते हैं। यह उनके career की अब तक की सबसे बेहतरीन performance में से एक लगती है। Faisal Malik, जो Panchayat के प्रहलाद के character में मशहूर हैं, इस film में Softy के character में दिल जीत लेते हैं। वहीं Mona Singh एक बार फिर अपनी acting से प्रभावित करती हैं और Radhika Madan भी काफी impressive नजर आती हैं।अगर film की writting थोड़ी और मजबूत होती तो यह film और बेहतर बन सकती थी। फिर भी कलाकारों ने अपनी शानदार acting से कमजोर कहानी को काफी हद तक संभाल लिया है। Film में Madhya Pradesh का जो raw माहौल दिखाया गया है, वह काफी असली और प्रभावशाली लगता है। इसमें ज्यादा VFX का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे film का real feel और बढ़ जाता है।Story के मामले में थोड़ी निराशा जरूर हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह distant watch है।