एक्सप्लोरर

'हमें जल्द स्टेटहुड का दर्जा मिले', PM मोदी के बधाई संदेश पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

Jammu Kashmir Election Results: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें बधाई दी और मैंने उन्हें धन्यवाद दिया. 370 पर हमारा स्टेंड वही है जो पहले था.

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत हासिल हुई है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन की सराहना की थी. इसके बाद अब उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की ओर से बधाई संदेश पर उन्हें शुक्रिया अदा किया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द हमें स्टेटहुड का दर्जा मिले.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''लोगों ने बहुत उम्मीद जताई है. हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है. हम उम्मीद करते हैं जल्द से जल्द हमें स्टेटहुड का दर्जा मिले. 
370 पर हमारा स्टेंड वही है जो पहले था.''

गठबंधन का नेता तय होने के बाद राजभवन जाएंगे- उमर

NC नेता ने आगे कहा, ''विधायक दल के नेता को चुने जाने दीजिए, फिर गठबंधन का नेता तय किया जाएगा और हम राजभवन जाएंगे और शपथ की तारीख लेंगे. पीएम मोदी ने हमें बधाई दी और मैंने उन्हें धन्यवाद दिया. मैंने उनसे कहा कि हम आशा करते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सहयोगात्मक माहौल में मिलकर काम करेंगे. 

केंद्र के साथ रचनात्मक संबंध की उम्मीद- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने आगे कहा कि हम संघवाद की सच्ची भावना में रचनात्मक संबंध की आशा करते हैं ताकि जम्मू-कश्मीर के लोग निरंतर विकास और सुशासन से लाभान्वित हो सकें. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के साथ रचनात्मक संबंध की उम्मीद करती है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जेकेएनसी के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं.'' बता दें कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) 42 सीट के साथ जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और वह अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ केंद्र शासित प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी. कांग्रेस को इस चुनाव में 6 सीटों पर जीत मिली है.

ये भी पढ़ें:

कौन हैं जम्मू-कश्मीर में जीत दर्ज करने वाली शगुन परिहार? इन महिला उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन..सपा ने क्यों लगाया परिवारवाद का आरोप? | BJP
SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget