एक्सप्लोरर

कौन हैं जम्मू-कश्मीर में जीत दर्ज करने वाली शगुन परिहार? इन महिला उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी

Jammu Kashmir Election Result 2024: बीजेपी जम्मू-कश्मीर में 29 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. जम्मू संभाग में एकमात्र महिला प्रत्याशी शगुन परिहार ने भी किश्तवाड़ सीट से जीत दर्ज की है.

Jammu kashmir Vidhan Sabha Chunav Result 2024: 10 साल बाद हुए जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी महज 29 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है. जम्मू संभाग में एकमात्र महिला प्रत्याशी शगुन परिहार ने भी जीत दर्ज की है. 

कौन हैं शगुन परिहार?
शगुन परिहार इलेक्ट्रॉनिक्स में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही है. जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में नवंबर 2018 में उनके पिता अजीत परिहार और उनके चाचा अनिल परिहार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनके चाचा अनिल परिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता व सचिव थे. पिता और चाचा को खोने के बाद उसकी तरफ से इस बात पर जोर दिया गया कि ये जनादेश उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के सभी बलिदानियों के लिए है. 

शगुन परिहार ने किश्तवाड़ विधानसभा सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया है. शगुन परिहार को 29053 वोट मिले तो वहीं सज्जाद अहमद किचलू को 28532 वोट मिले. इसके अलावा पीडीपी के फिरदौस अहमद ताक तीसरे नंबर पर रहे उन्हें महज 997 वोट मिले. शगुन परिहार के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 92 लाख रुपये संपत्ति है. उनके ऊपर एक भी आपराधिक केस नहीं है.

जीत के बाद शगुन परिहार ने कहा कि वे किश्तवाड़ के लोगों की आभारी है. वे उन मतदाताओं को नमन करती है जिन्होंने उनपर और उनकी पार्टी पर विश्वास जताया. वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए काम करेंगी.   

वहीं इससे पहले 14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के बीजेपी के संकल्प का उदाहरण करार दिया था. इसके साथ ही कहा था कि डोडा से उम्मीदवार शगुन परिहार के पिता और चाचा की आतंकियों ने हत्या कर दी. वे सिर्फ हमारी उम्मीदवार नहीं बल्कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए बीजेपी का संकल्प का जीवंत उदाहरण है.

शगुन परिहार सहित तीन महिला उम्मीदवारों को मिली जीत

बता दें कि पूर्व मंत्री सकीना मसूद (नेशनल कॉन्फ्रेंस) सहित तीन महिलाओं को इसबार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत मिली है. वर्ष 2014 के चुनाव में सिर्फ दो महिलाएं विधानसभा में पहुंचीं थीं, जबकि 2008 में महबूबा मुफ्ती सहित तीन महिलाएं चुनाव जीतीं थीं. शगुन परिहार के अलावा कुलगाम जिले की डी एच पोरा विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री सकीना मसूद को 36,623 वोट मिले और उन्होंने गुलजार अहमद डार को 17,449 वोटों के अंतर से हराया. डार को 19,174 वोट मिले. सकीना इससे पहले नूराबाद सीट (जिसे अब डी एच पुरा सीट का नाम दिया गया है) से 1996 और 2008 में दो बार जीत चुकी हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक अन्य उम्मीदवार शमीम फिरदौस ने श्रीनगर जिले की हब्बाकदल सीट पर भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार भट को 9,538 वोटों से हराया.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में जीत के बाद उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'वोट बांटने की साजिश रची गई', PM Modi को याद दिलाया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
कोटा कलेक्ट्रेट और जयपुर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, अलर्ट पर पुलिस
कोटा कलेक्ट्रेट और जयपुर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, अलर्ट पर पुलिस
'अंग्रेजों की नींद उड़ाने के लिए वंदे मातरम् का नारा काफी था, इसलिए उन्होंने इस पर रोक लगाई'- पीएम मोदी
'अंग्रेजों की नींद उड़ाने के लिए वंदे मातरम् का नारा काफी था, इसलिए उन्होंने इस पर रोक लगाई'- पीएम मोदी
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

कच्छ में प्रशासन ने 100 बीघे जमीन पर बने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, करीब 250 करोड़ की थी संपत्ति
3500+ Flights Cancel! Indigo की गड़बड़ी या System Failure? Indian Aviation में बढ़ता Crisis
Indigo Crisis: आज Loksabha में इंडिगो का मुद्दा उठाएगी Congress | DGCA | Airport
Dollar के मुकाबले गिरते रुपए पर दिखी सरकार की लाचारी कहा , बाजार के हिसाब से रुपए का दाम
Indigo Crisis: Lucknow Airport पर इंडिगो के चलते चली गई युवक की जान | DGCA | Airport

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
कोटा कलेक्ट्रेट और जयपुर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, अलर्ट पर पुलिस
कोटा कलेक्ट्रेट और जयपुर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, अलर्ट पर पुलिस
'अंग्रेजों की नींद उड़ाने के लिए वंदे मातरम् का नारा काफी था, इसलिए उन्होंने इस पर रोक लगाई'- पीएम मोदी
'अंग्रेजों की नींद उड़ाने के लिए वंदे मातरम् का नारा काफी था, इसलिए उन्होंने इस पर रोक लगाई'- पीएम मोदी
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
Kaantha OTT Release Date: 'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे दुलकर सलमान की ये फिल्म
'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
हीटर, एयर प्यूरीफायर और गीजर से आ रहा ज्यादा बिजली का बिल, ये टिप्स आएंगे बेहद काम
हीटर, एयर प्यूरीफायर और गीजर से आ रहा ज्यादा बिजली का बिल, ये टिप्स आएंगे बेहद काम
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
Embed widget