एक्सप्लोरर

दीपोत्सव कार्यक्रम पर बोले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव, 'अयोध्या को मिला नया त्योहार'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के अगले दिन सुबह सवेरे हनुमान लला के दरबार में दर्शन किए. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दीपोत्सव कार्यक्रम को अयोध्या का नया त्योहार बताया है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद अगले दिन सवेरे दर्शन पूजन किया. इसके साथ ही साथ राम मंदिर निर्माण की समीक्षा और बीजेपी संगठन की नब्ज भी टटोली. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम के रूप में अयोध्या को एक नया त्यौहार मिल गया है और यह अयोध्या का हिस्सा बन गया है. उनका कहना है कि यह कल्पना योगी आदित्यनाथ जी की है इसलिए इसका सारा श्रेय समाज की प्रसन्नता का फल मुख्यमंत्री योगी जी को जाता है. दीपोत्सव पर्व के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ही रात्रि विश्राम किया. जिसके बाद सुबह सवेरे हनुमान लला के दरबार में दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने कारसेवक पुरम जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अयोध्या के संतो से मुलाकात की और बाल भोग यानि सुबह का नाश्ता किया. इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से राम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली और साधु संतों से साथ मिलकर अयोध्या के विकास में भागीदारी की बात की. सूत्रों की मानें तो इस दौरान मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्यों और कुछ साधु संतों के बीच उपजे असंतोष को भी उन्होंने दूर करने का प्रयास किया. कारसेवक पुरम से निकलकर वह सीधे सरयू किनारे बने पर्यटन विभाग की होटल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के नेताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से बात की, इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की बात की. इसके साथ ही योगी जी ने सत्ता में भागीदारी कर रहे बीजेपी नेताओं को साफ तौर पर कहा कि अयोध्या में विकास के कार्य पारदर्शिता से होने चाहिए और विकास कार्य को प्राथमिकता देना चाहिए. विकास कार्यों के साथ ही इसकी जानकारी जनता को भी पहुंचनी चाहिए. यात्री निवास से निकलकर आदित्यनाथ योगी राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष कहे जाने वाले रामचंद्र परमहंस की समाधि पर पहुंचे. यहां पर माथा टेक कर और डीएम अयोध्या को समाधि स्थल के रखरखाव और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, उसके बाद समीप बने हेलीपैड जाकर हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए. इसे भी पढ़ेंः सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में 100 मिलियन ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का करेगी उत्पादन, 40 मिलियन खुराक तैयार अमेरिका चुनाव परिणामः 306 इलेक्टोरल वोट के साथ 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, 28 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, UCC के खिलाफ जमीयत ने पास किए प्रस्ताव
मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, UCC के खिलाफ जमीयत ने पास किए प्रस्ताव
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget