एक्सप्लोरर

डिप्टी CM दीया कुमारी पर प्रताप सिंह खाचरियावास की भद्दी टिप्पणी, राजपूत समाज भड़का

Pratap Singh Khachariyawas News: राजपूत सभा ने पत्र जारी करते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास को मर्यादा का पाठ पढ़ाया. इसके साथ ही शब्दों को वापस लेने की मांग की.

कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अमर्यादित टिप्पणी पर राजपूत समाज भड़क गया है. दअरसल, खाचरियावास ने राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी को लेकर भद्दी टिप्पणी कर दी. पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब खाचरियावास ने जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि सरकार ने गोविंद देवजी मंदिर के लिए आवंटित 100 करोड़ रुपये की राशि काट दी. जबकि आईफा अवार्ड्स के लिए सरकार ने उतनी ही राशि खर्च की. 

राजपूत सभा ने लिखी चिट्ठी

इसी दौरान उन्होंने दीया कुमारी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे पूरे समाज में आक्रोश फैल गया. अब राजपूत सभा ने पत्र लिखकर पूर्व मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है.

'समाज की मर्यादा का भी ध्यान रखना प्रथम कर्तव्य'

पत्र में लिखा गया, "खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि आप जैसे नेता पार्टी तुष्टिकरण के लिए राजपूत समाज की मर्यादा को खराब करे यह बिल्कुल भी आपको शोभा नहीं देता. पार्टी पॉलिटिक्स करना आपका अधिकार है लेकिन इसके साथ ही समाज की मर्यादा का भी ध्यान रखना आपका प्रथम कर्तव्य है."

'अपने शब्दों को वापस लें'

राजपूत सभा ने आगे कहा, "आपके इस बयान से राजपूत समाज बहुत आहत हुआ है. नारी की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हम आपकी अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं. अत: आप सार्वजनिक रूप से अपने इस वक्तव्य पर खेद प्रकट करते हुए अपने शब्दों को वापस लें."

बता दें कि खाचरियावास और दीया कुमारी दोनों ही राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं. डिप्टी सीएम दीया जयपुर के आखिरी महाराज मानसिंह द्वितीय की पोती हैं. 

खाचरियावास इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके घर पर ईडी ने छापा मारा था. इस कार्रवाई पर उन्होंने कहा था कि मुझे सबका इलाज करना आता है. मैं डरने वालों में से नहीं हूं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget