एक्सप्लोरर

Delhi Corona News: दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण दहशत, आंकड़ों से जानिए कैसे हैं हालात

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लोग एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. इस बीच राहत भरी खबर यह भी है कि अब तक अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल सक्रिय मामलों के 3 प्रतिशत से भी कम रहे हैं.

Delhi Corona Update: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तेजी से बढ़ते कोरोना (Corona) मामलों ने लोगों को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है. वहीं एक राहत भरी खबर यह भी है कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी के बावजूद, अब तक अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल सक्रिय मामलों के तीन प्रतिशत से भी कम रहे हैं.

बता दें कि 10 अप्रैल को, दिल्ली में 608 सक्रिय कोविड-19 मामले थे, जिनमें से केवल 17 (2.80 प्रतिशत) को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी. 16 अप्रैल को सक्रिय मामले दोगुने होकर 1,262 हो गए लेकिन अस्पतालों में मरीजों की संख्या सिर्फ 29 (2.3 फीसदी) थी. दो दिन बाद, दिल्ली में 1,729 सक्रिय मामले थे, जिनमें से 40 (2.31 प्रतिशत) अस्पतालों में थे. अस्पतालों में ऑक्सीजन सहायता की आवश्यकता वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन प्रतिशत के रूप में कमी आई है.

ऑक्सीजन सपोर्ट की सिर्फ इतने मरीजों को जरूरत

आंकड़ों से पता चलता है कि 10 अप्रैल को सिर्फ 6 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट (सक्रिय मामलों का 0.99 प्रतिशत) और 18 अप्रैल को 12 (0.69 प्रतिशत) थे. इस साल की शुरुआत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण संक्रमण की तीसरी लहर में राष्ट्रीय राजधानी में अस्पताल में भर्ती और गंभीर मामले कम ही देखे गए थे. सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि अधिकांश मौतों का प्राथमिक कारण कोरोनावायरस नहीं था.

13 जनवरी से 18 अप्रैल के बीच दर्ज की गई 905 मौतों में से केवल 227 मामलों में कोरोना प्राथमिक कारण था. 17 जनवरी को, अस्पतालों में 15,505 कोविड बेड में से सबसे अधिक 2,784 (17.96 प्रतिशत) बेडों पर मरीज भर्ती थे. वहीं दूसरी लहर के दौरान पिछले साल 6 मई को, 21,839 बिस्तरों में से 20,117 (92 प्रतिशत) पर मरीज भर्ती थे.

Delhi News: मयूर विहार में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में कोरोना ने इतने नए मामले

इस बीच कल, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं. यहां कोरोना के 1009 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2641 हो गई है. इसी दौरान 24 घंटे में कोरोना की वजह से एक मरीज की मौत हुई है और इलाज के बाद 314 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 5.70 फीसदी हो गई है. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 632 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 4.42 फीसदी थी.

Gurugram Corona News: गुरुग्राम में कोरोना मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फिर हो सकती है कंटेनमेंट जोन की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget