एक्सप्लोरर

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायक अध्यापक के 17,740 पदों पर आगामी भर्ती के लिए योग्यता के नियमों में संशोधन कर दिया है. नए नियमों के तहत अब TGT पदों पर आवेदन के लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है.

उत्तर प्रदेश की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 17,740 पदों पर आगामी भर्ती के लिए योग्यता के नियमों में बड़ा संशोधन कर दिया है. नए नियमों के तहत अब टीजीटी पदों पर आवेदन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है.

माध्यमिक शिक्षा विभाग में इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश जारी कर दिए हैं. हालांकि उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए आयोग को आगामी टीईटी जल्द आयोजित कराने और उम्मीदवारों को 30 जून 2027 तक वैध टीईटी प्रमाण पत्र हासिल करने की छूट देने का प्रावधान भी किया गया है. 

TGT भर्ती में हुआ बदलाव

माध्यमिक शिक्षा आयोग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार टीजीटी भर्ती की योग्यताओं में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें उम्मीदवारों के लिए अपर प्राइमरी लेवल पेपर 2 की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य कर दिया है. वहीं संबंधित विषय में ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45% अंक होना जरूरी है. इसके साथ ही बीएड की डिग्री भी अनिवार्य होगी. नियमावली में पहली बार कंप्यूटर विषय को भी शामिल किया गया है. वहीं शारीरिक शिक्षा विषय के लिए बीपीएड या बीपीई की डिग्री मान्य होगी. इसके अलावा आयोग को विज्ञापन में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि चयन सूची में नाम आने मात्र से नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलेगा. सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट और टीईटी प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे. 

पुराने पैटर्न की मांग कर रहे उम्मीदवारों को झटका 

टीजीटी भर्ती के नियमों में इस बदलाव से उन उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है, जो पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न पर परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे. उम्मीदवार 5 सितंबर से प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहे थे. हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से 22 सितंबर को एनसीटीई को पत्र लिखने के आश्वासन के बाद भी नियमावली में संशोधन का आदेश जारी होने से यह साफ हो गया है कि अब परीक्षा नए पैटर्न पर ही आयोजित होगी. 

ये भी पढ़ें-लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

शिक्षामित्रों को मिली छूट 

दूसरी और उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11,508 सहायक अध्यापकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में राज्य के लगभग 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए सरकार ने शिक्षामित्र के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित कर दी है, जिससे 60 साल की उम्र तक वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. वहीं सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष ही रहेगी. इसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर होगी, इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ इस भर्ती में शिक्षामित्र को 50 अंकों का वेटेज देने की भी मांग कर रहा है. 

आयोग को मिला TET जल्द कराने का निर्देश 

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को आगामी टीईटी परीक्षा जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि 17,740 टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों को 30 जून 2027 तक अपना टीईटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर मिल सके.

ये भी पढ़ें-इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget