एक्सप्लोरर

Gurugram Corona News: गुरुग्राम में कोरोना मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फिर हो सकती है कंटेनमेंट जोन की वापसी

Gurugram: कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से गुरुग्राम में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन्स की वापसी हो सकती है. शहर पांच स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की गई है.

Gurugram News: कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से गुरुग्राम में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन्स की वापसी हो सकती है. तीसरी लहर के खत्म होने के साथ ही गुरुग्राम से आखिरी कंटेनमेंट जोन 7 फरवरी को हटाया गया था. गुरुग्राम में मंगरवार को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 900 के पार हो गई. लगातार दूसरे दिन शहर में कोरोना के लगभग 200 केस दर्ज हुए. स्वास्थ्य विभाग ने पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित करने की सिफारिश की है, जिनमें से तीन फ्लैट और दो घर हैं. अधिकारियों ने कहा कि इनमें से प्रत्येक प्रस्तावित सील्ड जोन में तीन या इससे अधिक कोरोना के केस हैं.

5 जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश

जिन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने की सिफारिश की गई है उनमें 47 स्थित एम2के ऑरो की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट है, जिसमें तीन सक्रिय मामले हैं. दूसरा फ्लैट सेक्टर 50 स्थित निर्वाण कंट्री के टावर 5 में स्थित एक फ्लैट है, जहां 3 सक्रिय मामले है. इसके अलावा एक अन्य फ्लैट सेक्टर 51 में स्थित सिटीजन अपार्टमेंट  के टावर ए में स्थित फ्लैट है जिसमें चार कोरोना मरीज हैं. इसके अलावा सेक्टर 52 के अर्डी सिटी में स्थित एक घर और डीएलएफ-1 के सिल्वर ओक्स में कोरोना के चार-चार सक्रिय मामले हैं.

डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग पर दिया जाएगा ध्यान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमने पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन प्रस्तावित किये हैं, जिला प्रशासन इन्हें अधिसूचित करेगा. अधिकारियों ने कहा कि  इन क्षेत्रों की नियमित रूप से सफाई के साथ-साथ डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग की जाएगी. 14 दिनों बाद इन क्षेत्रों में कोरोना के मामलों की संख्या के आधार पर डी-नोटिफाई किया जाएगा.  वर्तमान में शहर में कोई कंटेनमेंट जोन नहीं है. डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामले चिंतित करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित करने के लिए काम कर रहे हैं.

चार जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य

शहर में कोरोना के मामले जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या काफी कम है. अभी तक अस्पताल में कोरोना के 5 मरीज भर्ती हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और सभी कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं. हरियाणा सरकार ने सोमवार से गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Online Classes: DDMA की अहम बैठक आज, जानिए ऑनलाइन क्लासेस पर क्या कहते है दिल्ली के पैरेंट्स और एक्सपर्ट 

Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नगर निगम कमिश्नर संजय गोयल मौके पर मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget