एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2025: एग्जिट पोल पर कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का बड़ा बयान, 'इस बात का संतोष है कि...'

Delhi Exit Poll Result 2025: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मैंने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा है. इसमें बहुत अच्छा रिजल्ट आएगा.

Delhi Assembly Election Exit Poll 2025:  दिल्ली में बुधवार (05 फरवरी) को विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बेहतर रिजल्ट की उम्मीद जताते हुए कहा कि वोटों का प्रतिशत अभी जारी नहीं हुआ है. साथ ही ये भी कहा कि पूरे चुनाव का एजेंडा कांग्रेस ने सेट किया.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ''मैं तो नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर अपनी बात कह सकता हूं, यहां पर मैंने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा है. इसमें बहुत अच्छा रिजल्ट आएगा. मुझे इस बात का संतोष है कि जो हम चुनाव में करना चाहते थे, वो हम कर पाए हैं. हम मुद्दों को उठाना चाहते थे, वो उठा पाए.'' 

पूरे चुनाव का एजेंडा हमलोगों ने सेट किया- संदीप दीक्षित

उन्होंने आगे कहा, ''पूरी दिल्ली में आम आदमी के बारे में जो चर्चा हुई या औरों की जो चर्चा हुई, वो ज्यादातर चर्चाएं वही हुईं, जिसे हमलोगों ने उठाई. अब चुनाव परिणाम क्या होगा वो 8 फरवरी को पता चलेगा. वोटों का प्रतिशत अभी जारी नहीं हुआ है. अगर आप कहते हैं कि वोट अन्य पार्टियों को गए होंगे, तो हो सकता है उस कारण से वोट किसी को भी पड़े लेकिन पूरे चुनाव का एजेंडा हमलोगों ने सेट किया.'' 

AAP का किला कांग्रेस ने भेदा- संदीप दीक्षित

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने ये भी कहा, ''आम आदमी पार्टी का किला अगर किसी ने भेदा है तो वो कांग्रेस है. हमने लोगों के सामने सच्चाई रखी. हमने उनकी सही आलोचना की. बीजेपी जनता के सामने शीशमहल, शराब स्कैम का मुद्दा लेकर लेकर घुमती रही. उसके अलावा सही मायने में एक सरकार क्या करती है, किस तरीके से उसने दिल्ली को खराब किया, ये बात शायद बीजेपी नहीं कर पाई थी. इसे कांग्रेस ने बहुत ही अच्छे तरीके से किया. मुझे लगता है कि कांग्रेस का उदय दिल्ली में हुआ है.'' 

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. जबकि कांग्रेस को 2-3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. Matrize के सर्वे में AAP को 32-37 सीटें, बीजेपी को 35-40 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में एग्जिट पोल में लगे झटके पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पूर्ण बहुमत से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget