एक्सप्लोरर

Delhi Student Suicide Case: CBSE रिजल्ट आने के बाद 3 छात्रों ने की आत्महत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह 

CBSE Results: दिल्ली पुलिस ने सुसाइड की घटनाओं को लेकर बताया कि तीनों छात्र बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से काफी परेशान थे. 

Delhi News: सीबीएसई बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आने से निराश छात्रों द्वारा सुसाइड करने का मामला थम नहीं रहा है. 13 मई को परीक्षा परिणाम आने के बाद हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के तीन छात्रों ने मौत को गले लगा लिया. सुसाइड करने वालों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर परेशान थे और कम नंबर आने की वजह से ये कदम उठाया.

तीन घटनाओं में पहली घटना पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर की है. डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि हरि नगर इलाके में 16 वर्षीय एक छात्रा ने परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने के बाद कथित तौर पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता शुक्रवार देर रात उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि वह विज्ञान संकाय की छात्रा थी. उसने शुक्रवार को घोषित नतीजे में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे. परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से वह बहुत परेशान थी. उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव को डीडीयू अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

1 छात्र ने कंपार्टमेंट आने पर की खुदकुशी

वहीं, एक अन्य घटना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. जिसमें एक छात्र ने 12वीं की परीक्षा में एक सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आने के बाद आत्महत्या कर ली है. ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके में रहने वाले पिंटू कुमार नाम के छात्र का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था. छात्र को इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में 30 नंबर मिले थे. घर वालों ने उसे समझाया था, कोई बात नहीं बेटा आगे परीक्षा दे देना. फिर पास हो जाओगे. इसके बाद वह खाना खाकर शुक्रवार को रात में सोया और जब सुबह लोग उठे तो देखा कि उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

फेल होने पर पंखे से लटककर दे दी जान

तीसरी घटना सुल्तानपुरी इलाके की है. सुल्तानपुरी में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में फेल हो जाने के बाद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. परिजनों का कहना है कि परीक्षा में फेल होने के बाद बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी. जानकारी के मुताबिक मृतक युवती की पहचान 18 साल की रानी के रूप में हुई. वह सुल्तानपुरी ए1 ब्लॉक इलाके में अपनी मां, पिता और दो बहनों व भाई के साथ रहती थी. सी ब्लॉक सुल्तानपुरी स्थित सरकारी स्कूल से आर्ट साइड से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गई थी. 

इस घटना की जानकारी सुल्तानपुरी पुलिस को शाम करीब सवा छह बजे रानी द्वारा खुदकुशी करने के बारे में जानकारी मिली थी. रानी के कमरे से मार्कशीट मिली. परिवार वालों ने बताया कि रिजल्ट आने से पहले भी वह काफी डरी हुई थी, लेकिन हमें नहीं पता था कि वह इस तरह का कदम उठा लेगी. रानी के पिता वेल्डिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण किया करते थे. 

यह भी पढ़ें:  Wrestler Protest: WFI के अध्यक्ष पद से हटाए गए बृजभूषण शरण सिंह! IOA का फैसला- 45 दिनों में होगा नए अध्यक्ष का चुनाव

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget