एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह को धमकी, लाल रंग से पर्चे में क्या लिखा गया?

Sumit Kumar Singh: जमुई में एक खेल मैदान में कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है. इस हस्तलिखित पर्चे के ऊपर भाकपा माओवादी लिखा हुआ है. पर्चे में मंत्री और चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में बुधवार (17 सितंबर, 2025) को कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी. पर्चा लाल रंग से लिखा गया है.

पर्चे पर साफ तौर पर 'भाकपा माओवादी' लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. पर्चे के अंत में 'लाल सलाम' लिखा हुआ है. पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार नहीं करने की भी बात लिखी गई है.

वैसे यह पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के अधिकारी भी इसमें शरारती तत्वों के हाथ होने की बात कर रहे हैं. सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे के अलावा झंडा कब्जे में लिया. पुलिस के मुताबिक, पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है. पर्चे की जांच की जा रही है. 

'सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे'

पर्चे के सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है. इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे. गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब. कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके-47 चाहिए. तब, आपको चुनाव लड़ने देंगे. मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना. इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को धमकी दी गई है.

इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget