एक्सप्लोरर

PM मोदी की मां पर बने AI वीडियो को कांग्रेस ने किया था शेयर, अब पटना HC ने दिया हटाने का आदेश

Patna High Court: कोर्ट के आदेश के बाद जेडीयू नेता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जो वीडियो कांग्रेस ने डाला था वो सामाजिक और नैतिक अपराध था. पढ़िए नीरज कुमार ने और क्या कहा है.

प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर बनाए गए एआई (AI) वीडियो को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से सख्त आदेश जारी हुआ है. हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाने के लिए कहा है. बिहार कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले एक्स हैंडल से इस वीडियो को जारी किया था. जारी आदेश के बाद एक्स से वीडियो को हटा लिया गया है.

कोर्ट के आदेश के बाद जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "जो वीडियो कांग्रेस ने डाला था वो सामाजिक और नैतिक अपराध था. आज माननीय उच्च न्यायालय ने हटाने का निर्देश दिया इसका मतलब यह कानूनी अपराध भी था. राजनीति को निचले स्तर पर ले जाना साथ ही साथ संविधान खतरे की बात कहना और देश के प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को अपमानित करना बताता है कि राजनीति ईर्ष्या में कानून की धज्जियां उड़ना कांग्रेस का संस्कार है."

एआई वीडियो में क्या था?

बता दें कि बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से 10 सितंबर, 2025 को एक एआई वाला वीडियो शेयर किया गया था. इस पोस्ट में लिखा गया था- "साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद." वीडियो पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर बनाया गया था. वीडियो में बिहार के कई मुद्दों पर पीएम मोदी की मां प्रधानमंत्री को सुनाती हैं. इस वीडियो पर सियासी गलियारे में जमकर बवाल हुआ था.

दिल्ली में दर्ज हुई थी शिकायत

एक तरफ जहां इस एआई वीडियो पर सियासत तेज हुई थी तो दूसरी ओर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद 13 सितंबर, 2025 को बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार (10 सितंबर, 2025) को एआई/डीपफेक वीडियो शेयर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बिहार की राजनीति तेज, NDA नेताओं ने कांग्रेस को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget