एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव की भाषा खैनी-चूना जैसी', भड़के प्रशांत किशोर, राहुल गांधी के लिए क्या कहा?

Prashant Kishor: बिहार बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर सोमवार को सुपौल पहुंचे थे. सुपौल में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पढ़िए इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बिहार बदलाव यात्रा के तहत सोमवार (18 अगस्त, 2025) को सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने महागठबंधन और बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, सबको एक-एक कर आड़े हाथों लिया. यहां जनसभा को संबोधित किया और मीडिया से बात की.

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के खैनी-चूना वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी भाषा यही है, और क्या कहेंगे. बिहार के युवा अब लालू-तेजस्वी और नीतीश से आगे बढ़ चुके हैं. अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है.

'…तब कहां थे राहुल गांधी?'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "राहुल गांधी केवल चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं. वो 55 साल के हो गए, अगर कभी चुनाव के अलावा एक रात भी बिहार में रुके हों तो बताएं? तमिलनाडु-महाराष्ट्र में जब बिहारी बच्चों से मारपीट हुई तब राहुल गांधी कहां थे?"

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा उनकी समझ इतनी ही है कि अपराध बढ़ने का कारण निजी झगड़े हैं, जबकि हकीकत यह है कि बिहार का प्रशासन बालू-शराब माफिया से कमाई में लगा है, इसलिए अपराध बढ़ रहा है. बिहार में बाढ़ की स्थिति पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव को लेकर कहा कि बिहार में 40 साल से लोग बाढ़ झेल रहे हैं. वे खुद 9 बार से विधायक हैं, लेकिन बाढ़ रुकी क्या?

'अचेत अवस्था में मुख्यमंत्री'

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला. कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं. राज्य की पुलिस जनता की रक्षा करने के बजाय शराब और बालू माफिया से पैसा वसूलने में लगी है. आने वाले चुनाव में बिहार की जनता यह तय करेगी कि राज्य अपराध और भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलेगा या विकास और सुशासन के रास्ते पर चलेगा.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के समर्थन में उतर गए प्रशांत किशोर, जन सुराज के संस्थापक ने किसे कर दिया चैलेंज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget