एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के समर्थन में उतर गए प्रशांत किशोर, जन सुराज के संस्थापक ने किसे कर दिया चैलेंज?

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि मुद्दे को राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग बनाने का मतलब नहीं है. राहुल गांधी जो मामले सामने रखे हैं उस पर बिंदुवार जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत हो गई है. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा है कि चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं. अगर दावे का सबूत है, तो 7 दिन के भीतर शपथपत्र दें नहीं तो पूरे देश से माफी मांगनी होगी. इसको लेकर आज(सोमवार) जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. वे राहुल गांधी के समर्थन में दिखे. एक तरह से चुनाव आयोग को चैलेंज कर दिया.

प्रशांत किशोर ने कहा, "मान लीजिए कि राहुल गांधी चुनाव आयोग की बात नहीं मानते हैं तो चुनाव आयोग क्या कर लेगा? राहुल गांधी और चुनाव आयोग एक-दूसरे के बारे में क्या कह रहे हैं ये जरूरी नहीं है. विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी जो मामले सामने रखे हैं उस पर बिंदुवार जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, चाहे फेक एड्रेस का हो, नए मतदाताओं के जोड़ने का मामला हो, जवाब देने के बजाय आप कह रहे हैं कि माफी मांगो..." 

'मुद्दे को राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग बनाने का मतलब नहीं'

पीके ने कहा, "एक बार हटा दीजिए कि राहुल गांधी ने कहा या नहीं कहा, पब्लिक डोमेन में कोई जानकारी है? चुनाव आयोग स्वायत्त संस्था है. चुनाव आयोग को स्वेच्छा से यह कहना चाहिए था कि ये मामले संज्ञान में लाए गए हैं, हम लोग जांच कर रहे हैं, जांच के बाद हम लोग बिंदुवार उत्तर दे रहे हैं. मुद्दे को राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग बनाने का कोई मतलब नहीं है."

इस सवाल पर कि चुनाव आयोग कह रहा है कि यह सब बेबुनियाद है. इस पर पीके ने कहा, "आप बताइए तो कैसे…? राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कई मतदाताओं के पते के सामने जीरो लिखा हुआ है, तो समझ में आता है कि बिहार में देश में कई घरों का जब हाउस नंबर नहीं होता है तो उसके सामने आपने जीरो लिख दिया, यह बात समझ में आती है, लेकिन ऐसी ही कई और बातों को राहुल गांधी ने बताया है उसको क्यों नहीं बता रहे हैं?"

एक सवाल के जवाब में चुनाव आयोग को कहा कि आप डिजिटल डेटा क्यों नहीं अपलोड कर सकते हैं? प्राइवेसी का मामला बनाकर चुनाव आयोग लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहा है. फॉर्म 20, फॉर्म 19, फॉर्म 6 का डेटा आप जारी करेंगे उससे क्या प्राइवेसी का मामला हो जाएगा? कौन-कौन वोटर है ये तो पता ही है. उन्होंने एक सवाल पर कहा, "मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी ने वोटर को चोर कहा है. उन्होंने चुनाव आयोग पर यह आरोप लगाया है. चुनाव आयोग वोटर नहीं है."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget