एक्सप्लोरर

लालू यादव के बयान पर सांसद शांभवी चौधरी खूब बोलीं, कहा- 'बिहार की बेटी होने के नाते...'

Shambhavi Choudhary: शांभवी चौधरी ने कहा है कि लालू यादव ने अपने बयान के जरिए महिला समाज को नीचा दिखाने का काम किया है. आज बिहार की महिलाएं आगे बढ़कर निडर होकर बात करती हैं.

Shambhavi Choudhary on Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रस्तावित 'महिला संवाद यात्रा' (Mahila Samvad Yatra) के संबंध में दिए 'नैन सेंकने' वाले बयान पर सियासत जारी है. मंगलवार (10 दिसंबर) को यह बयान देकर लालू यादव हर तरफ से घेरे जा रहे हैं. अब सांसद शांभवी चौधरी ने भी उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

समस्तीपुर से लोजपा (रा.) सांसद शांभवी चौधरी ने मंगलवार को कहा कि एक नेता या सांसद होने के नाते नहीं बल्कि बिहार की एक बेटी होने के नाते लालू यादव के बयान पर घृणा आती है. उन्होंने अपने बयान के जरिए महिला समाज को नीचा दिखाने का काम किया है. जो नेता महिलाओं की समस्या को सुनता है, वह उनकी नजर में आंख सेंकने जाता है. 

'निडर होकर बात करती हैं बिहार की महिलाएं'

शांभवी ने कहा कि अगर आज कोई नेता महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनना चाहते हैं, उनसे संवाद करना चाहते हैं तो क्या वह नैन सुख कर रहे हैं? आज बिहार की महिलाएं आगे बढ़कर निडर होकर बात करती हैं. बता दें कि लालू यादव के बयान के बाद सत्ताधारी दल के नेता लगातार उन पर हमलावर हैं.

सांसद ने इल्तिजा मुफ्ती पर भी किया पलटवार

उधर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' को "बीमारी" बताया है. इसे लेकर शांभवी चौधरी ने कहा, "हम लोग हर धर्म की बात करते हैं लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की. हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है लेकिन उन्होंने गलत बयानबाजी की है. इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए."

इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह सब देखकर भगवान राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार कर दिया. 'हिंदुत्व' एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है."

यह भी पढ़ें- 'अविलंब माफी मांगे RJD', लालू यादव के बयान पर JDU का कड़ा रुख, उपेंद्र कुशवाहा भी हुए फायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget