एक्सप्लोरर

'अविलंब माफी मांगे RJD', लालू यादव के बयान पर JDU का कड़ा रुख, उपेंद्र कुशवाहा भी हुए फायर

Bihar Politics: जेडीयू का कहना है कि लालू यादव शायद भूल बैठे हैं कि उनके कार्यकाल में महिलाएं किस भय के माहौल में जीती थीं. लालू के बयान को जेडीयू ने घटिया बताया है.

Lalu Yadav Statement on Nitish Kumar: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' पर मंगलवार (10 दिसंबर) को नैन सेंकने वाला बयान देकर माहौल गर्म कर दिया है. सत्ताधारी दल के नेता तो हमलावर हैं ही अब जेडीयू की ओर मांग कर दी गई है कि लालू यादव के दिए गए बयान पर आरजेडी माफी मांगे. 

लालू के बयान पर क्या बोली नीतीश की पार्टी?

जेडीयू की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "जैसी सोच वैसी भाषा. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति विद्वेष रखने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का महिलाओं के प्रति शर्मनाक बयान उनकी कुत्सित सोच को दर्शाता है. लालू यादव जी शायद भूल बैठे हैं कि उनके कार्यकाल में महिलाएं किस भय के माहौल में जीती थीं? आज राज्य में नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में महिलाएं न केवल सशक्त हुई हैं, बल्कि हरेक क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन कर रही हैं. इस घटिया बयान के लिए लालू यादव और उनकी पार्टी आरजेडी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए."

उधर जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी लालू यादव के बयान को घटना बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "आधी-आबादी के बारे में इतनी घटिया सोच! इंडी गठबंधन के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी! हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ऐतिहासिक फैसलों के कारण महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है बिहार."

दिलीप जायसवाल बोले- 'ये सोच का फर्क'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव इस तरह का बयान देकर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. कभी भी महिलाओं के बारे में इस तरह का गलत बयान नहीं देना चाहिए. ये उनकी सोच का फर्क है. शुरू से इस तरह से बोलने की आदत है. वो क्या बोलते हैं क्या सोचते हैं, इसलिए हम लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं. 

'तुरंत ही आपको माफी मांगनी चाहिए'

दूसरी ओर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी लालू के बयान पर हमला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा, "लालू जी, क्या बोल रहे हैं आप...! आपको समझ में नहीं आ रहा है...? नई पीढ़ी के लोग आप जैसे व्यक्ति से ऐसे बयानों की अपेक्षा नहीं करते. तुरंत ही आपको माफी मांगनी चाहिए."

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव का CM पर तंज, बोले- 'नैन सेंकने जा रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में मठ, मंदिरों की जमीन हड़पने वालों की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार बनाएगी स्पेशल सेल
बिहार में मठ, मंदिरों की जमीन हड़पने वालों की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार बनाएगी स्पेशल सेल
बिहार में आंधी-बारिश का कहर, वज्रपात से 12 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में आंधी-बारिश का कहर, वज्रपात से 12 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश

वीडियोज

CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget