एक्सप्लोरर

JDU के संजय झा राज्यसभा के लिए निर्वाचित, सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

Rajya Sabha Election Result: जेडीयू के संजय कुमार झा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है.

Rajya Sabha Election News: बिहार से जेडीयू के संजय झा (Sanjay Jha) राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं. निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. सीएम नीतीश ने उन्हें जीत की बधाई दी. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद संजय झा ने कहा कि वो मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. उन्होंने मौका देने के लिए सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया. 

संजय झा ने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है. बिहार का बेस तैयार है. खासकर रोजगार और नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का जो निश्चय है, उसमें निवेश कैसे आएगा, कृषि में कैसे उद्योग को जोड़ा जा सकता है, उत्तर बिहार में बाढ़ की समस्या ये वो मुद्दे रहेंगे जिन्हें उठाया जाएगा.

बिहार में अब डबल इंजन की सरकार- संजय झा

इसके साथ ही नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय झा ने यह साफ कर दिया कि बिहार में मध्यवर्ती चुनाव नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव अपने समय से होगा. संजय झा ने कहा कि राज्यसभा में बिहार की समस्याओं को उठाया जाएगा. बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है. उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की यात्रा और उनके बयान को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को पूरा बिहार ही नहीं, बल्कि पूरा देश देख रहा. बिहार में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का उनका अनुभव है.

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए संजय झा

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राज्यसभा चुनाव के लिए संजय झा को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनके विरोध में कोई प्रत्याशी न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. संजय झा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. पार्टी में वो अहम स्थान रखते हैं. वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:

Aurangabad: गाल सहलाया... इधर-उधर टच किया, पुजारी की अश्लील करतूत कैमरे में कैद, अब पड़ा महंगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget