एक्सप्लोरर

Aurangabad: गाल सहलाया... इधर-उधर टच किया, पुजारी की अश्लील करतूत कैमरे में कैद, अब पड़ा महंगा

Bihar Crime News: पूरा मामला औरंगाबाद के ओबरा स्थित देवी मां के मंदिर से जुड़ा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. तत्काल एक अन्य पंडित को रखकर पूजा-पाठ की व्यवस्था शुरू की गई है.

औरंगाबाद: मंदिर में युवती के साथ एक पुजारी की ओर से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. पूरा मामला ओबरा स्थित देवी मां के मंदिर से जुड़ा है जिसका वीडियो सोमवार (19 फरवरी) की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर का पुजारी देवी मां के पिंड के पास एक युवती के गाल को सहला रहा है. गंदी हरकत भी कर रहा है. इस हरकत को किसी ने देख लिया और चुपके से इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन को दे दी. वीडियो सामने आने के बाद पुजारी को महंगा पड़ गया.

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंध के सदस्य मंदिर पहुंचे लेकिन तब तक युवती फरार हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पुजारी की हरकत दिख गई. स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. पुजारी की जमकर पिटाई कर दी. मंदिर के पास हो रहे हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को बचाया. थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुट गई.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

इस मामले में ओबरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को जब हंगामा की जानकारी मिली तो वहां पहुंचकर पुजारी को थाने लाया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. पूरे मामले पर देवी मंदिर न्यास समिति के सचिव कुमार राजेश ने बताया कि पुजारी संजय पांडेय पिछले 13 वर्षों से मंदिर में अपनी सेवा दे रहे थे. अभी तक उनके बारे में कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन सोमवार की दोपहर जो उन्होंने किया है वह घिनौना था. किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता था.

राजेश ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हे तत्काल प्रभाव से पुजारी के पद से मुक्त कर दिया गया है. तत्काल एक अन्य पंडित को रखकर पूजा-पाठ की व्यवस्था शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास बोर्ड अब मंदिर पर विशेष निगरानी रखेगी ताकि आगे शर्मसार न होना पड़े.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शादी के 2 साल तक पति ने नहीं बनाया शारीरिक संबंध, पत्नी ने कर दिया 6 लोगों पर केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget