एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेल में बंद अनंत सिंह के पास मिला मोबाइल, फोन नंबर लिखी पर्ची भी बरामद, पटना DM ने लिया एक्शन

छापामारी के दौरान मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के कक्ष में सिम कार्ड और बैटरी समेत मोबाइल बरामद की गई. मोबाइल के साथ कुछ दूरभाष संख्या लिखा हुआ कागज भी टीम को प्राप्त हुआ है.

पटना: प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडल कारा में छापेमारी की. इस दौरान कारा के सभी कक्षों की सघन तलाशी ली गई. इसी क्रम में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच पटना स्थित बेऊर जेल में भी पटना डीएम और एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान बेऊर जेल के सभी कक्षों की सघन जांच की गई. इस दौरान मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के कक्ष में सिम कार्ड और बैटरी समेत मोबाइल बरामद की गई.

फोन नंबर लिखी पर्ची भी बरामद

जानकारी अनुसार मोबाइल के साथ कुछ दूरभाष संख्या लिखा हुआ कागज भी टीम को प्राप्त हुआ है. साथ ही विधायक के कक्ष में कुल नौ सेवादार पाए गए. जबकि प्रावधान के अनुसार सिर्फ दो सेवादार ही रखे जा सकते हैं. ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा शेष सात सेवादारों को विशेष कक्ष में भेजने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है. साथ ही इन सेवादारों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का काराधीक्षक को आदेश दिया गया है.

Bihar News: लाश तक को नहीं बख्श रहे चोर! सुपौल में कब्रिस्तान रखवाली के लिए तैनात किए गए चौकीदार

कक्षपाल को कर दिया निलंबित

इधर, नियम कानून का पालन कराने में लापरवाही बरतने के आरोप उक्त कक्ष के कक्षपाल को निलंबित करने का आदेश अधीक्षक मंडल कारा को दिया गया है. साथ ही कारा अधीक्षक को बिना देर किए अन्य दोषियों की जिम्मेदारी तय कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी की ओर से निर्देश द्वारा दिया गया है. मोकामा विधायक के सेल के अतिरिक्त बेऊर जेल के अन्य जगहों से कुल नौ हीटर स्प्रिंग पाए गए, जिनको तुरंत जब्त कर लिया गया.

ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को दोषियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इधर, छापामारी के बाद जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में तीन जेल वार्डर सुरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार और विकासचंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही सैप जवान गौरीशंकर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

वहीं, कारा अधिक्षक से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण की मांग जिलाधिकारी द्वारा की गई है. गौरतलब है कि छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारी शरीफ की उपस्थिति रही. 

यह भी पढ़ें -

Exclusive: CM नीतीश के मंत्री ने बता दी शराबबंदी कानून में संशोधन की असली वजह, पढ़ें- क्यों मुख्यमंत्री का बदल गया 'मूड'

Bihar By-election: चुनावी सभाओं में रेचल की एंट्री! बोचहां में मंच पर तेजस्वी यादव को आई पत्नी की याद, कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget