एक्सप्लोरर

Bihar News: लाश तक को नहीं बख्श रहे चोर! सुपौल में कब्रिस्तान रखवाली के लिए तैनात किए गए चौकीदार

Supaul News: लोगों का कहना है कि यहां से छह महीने पहले भी कब्रों को खोदकर लाश को निकाला गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच भी की. लेकिन कुछ भी खुलासा नहीं हो सका. 

सुपौल: आपने अब तक घर, दफ्तर, दुकान या अन्य जगहों की रखवाली के चौकीदार को तैनात देखा होगा. लेकिन बिहार के सुपौल जिले में कब्रिस्तान की रखवाली के लिए चौकीदार तैनात किए गए हैं. ये बात सुनने में जितनी अजीब है, उससे भी ज्यादा अजीब ऐसा करने के पीछे का कारण है. दरअसल, सुपौल के त्रिवेणीगंज में बहने वाली बघला नदी के किनारे बने कब्रिस्तान से कब्र में दफन लाश की चोरी का मामला सामने आया था.

जांच के बाद थानाध्यक्ष को दिया आदेश

इस मामले की जांच के लिए खुद त्रिवेणीगंज के एसडीओ एस.जेड हसन मौके पर पहुंचे थे. जांच के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को कब्रिस्तान में चौकीदार की तैनाती का आदेश दिया है. अब चौकीदार रात में जाग कर लाशों की निगरानी करेंगे. दरअसल, बघला नदी किनारे बने इस कब्रिस्तान के पास से बुधवार की सुबह एक वृद्ध गुजर रहा था. 

Watch: जब ललन सिंह ने लोकसभा में कहा- गांव में BSNL का फुल फॉर्म 'भाई साहब नहीं लगेगा' है

इस दौरान उसने देखा कि तीन कब्रों को खोदा गया है. ऐसे में उसने पास जाकर देखा तो पाया कि तीनों कब्र से लाश गायब थी. धीरे-धीरे ये बात पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद लोगों ने त्रिवेणीगंज थाना और एसडीओ को इस बात की जानकारी दी. लोगों का कहना है कि यहां से छह महीने पहले भी कब्रों को खोदकर लाश को निकाला गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच भी की. लेकिन कुछ भी खुलासा नहीं हो सका. 

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीओ एस.जेड हसन ने कहा कि ये कब्र कई माह पुरानी हैं. लाशें गायब नहीं हुई हैं. लेकिन स्थानीय लोगों का ऐसा कहना है, इसलिए चौकीदार तैनात करने को कहा गया है. मेरे अनुसार अंधविश्वास का मामला है. संभव है कि किसी ने जादू टोने की वजह से ऐसा किया हो.

यह भी पढ़ें - 

Exclusive: CM नीतीश के मंत्री ने बता दी शराबबंदी कानून में संशोधन की असली वजह, पढ़ें- क्यों मुख्यमंत्री का बदल गया 'मूड'

Bihar By-election: चुनावी सभाओं में रेचल की एंट्री! बोचहां में मंच पर तेजस्वी यादव को आई पत्नी की याद, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget