एक्सप्लोरर

Exclusive: CM नीतीश के मंत्री ने बता दी शराबबंदी कानून में संशोधन की असली वजह, पढ़ें- क्यों मुख्यमंत्री का बदल गया 'मूड'

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि वोट बैंक के कारण कानून में संशोधन नहीं किया गया है. ये कहना एकदम गलत है. कानून को जनता का सपोर्ट है. खासकर महिलाओं का क्योंकि उनकी मांग पर ही कानून लागू किया गया है.

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी कानून (Prohibition Law) में संशोधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है. कानून में संशोधन को नौटंकी बता कर विपक्ष सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है. इसी क्रम में कानून में संशोधन का कारण जानने से लेकर कानून को अब किस तरह से लागू कराया जाएगा और इससे सराकर को क्या फायदा होगा के संबंध में एबीपी ने सूबे के मद्यनिषेध मंत्री सुनील कुमार से बातचीत की. 

कोर्ट और जेल पर दबाव होगा कम 

कानून में संशोधन के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नियमों में बदलाव के बाद 30 से 40 प्रतिशत मामले कम हो गए हैं. जेल में बंद कैदियों में से लगभग 38 प्रतिशत लोग शराब पीने के आरोप में जेल में थे. ऐसे में उतने एफआईआर अब कम होंगे. साथ ही कोर्ट पर भी उतना ही भार कम होगा. ऐसे में स्पष्ट है कि ज्यूडिशियल कोर्ट पर जो भार था, वो कम होगा. अब धंधेबाजों और माफियाओं पर अधिक ध्यान रहेगा क्योंकि ये जो शराब तैयार करेंगे, अब उसपर हमारा पूरा फोकस रहेगा.

Watch: जब ललन सिंह ने लोकसभा में कहा- गांव में BSNL का फुल फॉर्म 'भाई साहब नहीं लगेगा' है

मंत्री ने कहा, " पहले के कानून के नियमों के अनुसार कार्रवाई में काफी समय लग जाता था. इस कारण कानून में संशोधन किया गया है. कानून में संशोधन के बाद अब पुलिस और विभाग के पास बड़े धंधेबाजों को पकड़ने और उन पर फोकस करने का ज्यादा वक्त रहेगा." साथ ही सजा अवधि में छूट मिलने के संबंध में उन्होंने कहा कि पहली बार पीने वालों को छूट मिलेगी. बार-बार एक ही गलती करने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगी. 

सभी के लिए नियम एक समान्य

पुलिस के मिलीभगत के संबंध में सुनील कुमार ने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर मोनिटरिंग डिवाइस से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस तरह की स्थिति का उत्पन्न होना मुश्किल है. वहीं, सरकारी कर्मचारी या पुलिस पदाधिकारी के पीकर पकड़े जाने पर क्या कार्रवाई होगी के संबंध में उन्होंने कहा कि उन पर कार्रवाई होगी. उनके लिए अलग प्रावधान है. जेल जाना ही एक मात्र कार्रवाई नहीं है. नियम सबके लिए समान है. लेकिन उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी. 

कानून में संशोधन के बाद क्या कानून का मुख्य उद्देश्य भटक जाएगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धंधेबाजों पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है, इसलिए ये फैसला लिया गया है. कोर्ट ट्रायल्स में पहले की तुलना तेजी आई है, आने वाले दिनों में इसमें और ज्यादा तेजी आएगी. इस कार्य के लिए हमलोग रिटायर्ड जज की मदद भी ले रहे हैं. अभी कानून में संशोधन हुआ उसे थोड़ा वक्त देने की जरूरत है. थोड़े वक्त बाद ही नतीजे सामने दिखेंगे. 

वोट बैंक के लिए बदले नियम?

क्या वोट बैंक के कारण कानून में संशोधन किया गया? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक के कारण कानून में संशोधन नहीं किया गया है. कानून को जनता का सपोर्ट है. खासकर महिलाओं का क्योंकि उनकी मांग पर ही कानून लागू किया गया है. वोट के कारण कानून में बदलाव किया गया, ये कहना एकदम गलत होगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar Liquor Ban: मांझी का 'अद्भुत ज्ञान', अफसरों से दारू पीना सीखें गरीब, उनका 'फॉर्मूला' अपनाया तो बढ़ जाएगी इज्जत

Bihar News: नालंदा में एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, हादसे में बच्चे की हुई मौत तो सह नहीं पाई महिला, चली गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget