एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव में पत्रकारों को टिकट देने पर विचार कर रही LJP, जानें बैठक में और किन मुद्दों पर हुई बातचीत

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार संसदीय बोर्ड में हुई सभी महत्वपूर्ण बातों को अपने सभी सांसदों को बताया और बिहार संसदीय बोर्ड से पार्टी ने 143 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची बना कर जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड को देने की बात कही है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने दिल्ली स्थित आवास में बैठक बुलाई थी. बैठक में पार्टी के सभी सांसद और पूर्व सांसद मौजूद रहे. बैठक में बिहार चुनाव के संदर्भ में पार्टी के सभी सांसद व पूर्व सांसदो ने बारी बारी से अपनी बात रखी. इस दौरान सभी सांसदों ने बिहार के अधिकारीवाद पर चिंता जताई और इससे लड़ने के लिए योजना बनाई.

जेडीयू नेताओं के बयान पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कालिदास कहने पर ललन सिंह के बयान पर घोर आपत्ति जताई और निंदा प्रस्ताव पास किया. साथ में केसी त्यागी के बयान कि जेडीयू का एलजेपी से कोई गठबंधन नहीं है का स्वागत किया गया. इस बैठक में बिहार सरकार की ओर से अनुसूचित जाति/जनजाति को पूर्व में किए गए 3 डिसमिल जमीन के वादे को पूरा करवाने पर भी मांग हुई ताकि मौजूदा सरकार पर विश्वास बन सके.

चुनाव में पत्रकारों को टिकट देने पर हुई चर्चा

सभी सांसदों ने यह भी प्रस्ताव बैठक में रखा की पार्टी को इस बार के चुनाव में कई पत्रकारों को भी टिकट देना चाहिए, जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार संसदीय बोर्ड में हुई सभी महत्वपूर्ण बातों को अपने सभी सांसदों को बताया और बिहार संसदीय बोर्ड से पार्टी ने 143 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची बना कर जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड को देने की बात कही है.

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट की होगी बैठक

सभी सांसदों ने पार्टी के गठबंधन पर फैसले के लिए और आगे के सभी फैसलो के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत किया है. पार्टी ने यह फैसला लिया कि जल्द बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट की बैठक होगी और उसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें आखिरी फैसला लिया जाएगा. बैठक के अंत में सभी सांसदो ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी को श्रधांजलि अर्पित की.

प्रिंस राज ने कही यह बात

इधर बैठक से निकलने के बाद सांसद प्रिंस राज ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है ना ही यह तय किया गया है कि किस सीट से किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा. जब हम उस निर्णय पर पहुंचेंगे, तो हम खुद ही मीडिया को बता देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget