एक्सप्लोरर

'...काशी-मथुरा बाकी है', राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Giriraj Singh Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सिमरिया धाम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के सनातन अब जाग चुके हैं.

बेगूसराय: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है. अयोध्या को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि कहा कि अभी तो रामलला का मंदिर बना है. ये तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है. गिरिराज सिंह सोमवार (22 जनवरी) की शाम उत्तर बिहार के पवित्र गंगा नदी तट के जानकी पौड़ी घाट पर यह बातें कहीं.

गिरिराज सिंह बोले- 'जाग चुके हैं भारत के सनातन'

केंद्रीय मंत्री सिमरिया धाम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स हैं जिन्होंने जो संकल्प लिया उसे करके दिखा दिया. नरेंद्र मोदी आज 11 दिनों से अपने संकल्प को लेकर भूखे-प्यासे प्रतिष्ठान में लगे हुए थे. विरोधियों की ओर से आपत्तिजनक बातें कही गईं. गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के सनातन अब जाग चुके हैं.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साधु-संतों में खुशी

वहीं दूसरी ओर अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बेगूसराय में भी साधु-संतों में खुशी देखी जा रही है. सर्व मंगला आश्रम के संरक्षक चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि रामलला एक बार फिर अयोध्या में विराजमान हुए हैं इसको लेकर साधु-संतों में काफी खुशी है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिमरिया का महत्व और भी बढ़ गया है.

जय श्रीराम का लगाया नारा, जलाए गए एक लाख दीप

बता दें कि एक तरफ अयोध्या में भव्य कार्यक्रम हुआ तो वहीं बेगूसराय में भी सिमरिया गंगा घाट पर एक लाख दीये जलाए गए. गंगा आरती भी की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय श्री राम का नारा लगाकर अपने अंदर के उत्साह को दिखाया. 

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन... पटना से फ्लाइट भी, सुशील मोदी बोले- 'बिहार के लोग अवश्य जाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget