एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन... पटना से फ्लाइट भी, सुशील मोदी बोले- 'बिहार के लोग अवश्य जाएं'

Sushil Kumar Modi: बीजेपी नेता ने कहा कि विवादित ढांचे और टेंट से निकलकर वास्तुकला के अनूठे मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठित होने की यात्रा भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है.

पटना: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) 22 जनवरी को पूरी हो गई. सोमवार को उद्घाटन के मौके पर लाखों की संख्या में राम भक्त जुटे थे. मंदिर परिसर में फिल्मी सितारों से लेकर कई बड़े लोग पहुंचे थे. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. आम श्रद्धालु भी अब दर्शन कर सकेंगे. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने लोगों से अयोध्या जाकर दर्शन करने की अपील की है.

सुशील कुमार मोदी ने सोमवार की शाम बयान जारी करते हुए बिहार के लोगों से अपील की कि वे 500 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला के अद्भुत स्वरूप का दर्शन-पूजन करने 23 जनवरी के बाद एक बार अयोध्या अवश्य जाएं. उन्होंने कहा कि रेलवे ने श्रीराम की शिक्षा भूमि बिहार और मिथिलांचल के विभिन्न स्थानों से अयोध्या पहुंचने के लिए कई आस्था एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं. पटना और अयोध्या के बीच एक फरवरी से फ्लाइट शुरू हो रही है.

सुशील मोदी बोले- 'साक्षी बनने का मिला सौभाग्य'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि विवादित ढांचे और टेंट से निकलकर वास्तुकला के अनूठे मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठित होने की यात्रा भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है. राम-कृपा से हमें इस अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला.

बिहार से 24-25 अति विशिष्ट लोग हुए शामिल

जारी बयान में बताया गया है कि अयोध्या में हुए भव्य कार्यक्रम में बिहार से सुशील कुमार मोदी सहित 24-25 अति विशिष्ट लोग सम्मिलित हुए. इसमें सुशील कुमार मोदी के अलावा सांसद और राम जन्मभूमि विवाद में मंदिर पक्ष के वकील रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप और महावीर मंदिर न्यास के आचार्य किशोर कुणाल भी थे.

यह भी पढ़ें- 'श्रीराम, श्रीकृष्ण हमारे ऐतिहासिक महापुरुष, इतिहास को...', प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले बिहार के राज्यपाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget