एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: मुसलमान वोट को लेकर जीतन राम मांझी ने RJD की रणनीति का किया खुलासा, मोदी सरकार पर कही ये बात

Jitan Ram Manjhi Statement: 'हम' के संयोजक जीतन राम मांझी ने सोमवार को मोदी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों की समस्या को भी निदान करने का कार्य किया गया है.

गया: बिहार के पूर्व सीएम और 'हम' संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सोमवार को कहा कि किसी की भी आस्था पर प्रहार नहीं करना चाहिए. चाहे वह किसी भी समूह का हो, यहां अपने अपने धर्मो के अनुसार लोग पूजा और इबादत करते हैं, लेकिन जहां तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Temple Inauguration) की बात है वो लाखों के आस्था जुड़ा है. वहीं, शिक्षा मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि यह तेजस्वी यादव ने भी कहा था. यह राष्ट्रीय जनता दल के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रह हैं वह समझते है कि ऐसा करने से मुसलमान वोट जो मिलता रहा है उसमें कोई सेंधमारी नहीं होगी. पीएम नरेंद्र मोदी सबका प्रयास से सबका कार्य कर रहे हैं. मुसलमानों की समस्या को भी निदान करने का कार्य किया गया है.

'आरजेडी के पैर के तले जमीन खिसकता नजर आ रहा है'

जीतन राम मांझी ने कहा कि बीजेपी पर जो आरोप लगाया जाता था कि एक धर्म के बारे में जाना जाता है. इसे मोदी ने झुठलाने का कार्य किया है. आरजेडी के पैर के तले जमीन खिसकता नजर आ रहा है. एनडीए के शासन में कोई सांप्रदायिक दंगा हुआ है क्या? ट्रिपल तलाक को लेकर 80 प्रतिशत महिला बीजेपी के साथ हैं. वहीं, राजद को समझ में आ रहा है तो इसके लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को उकसाया गया है. हम पूजा पाठ नहीं करते हैं अंगूठी और धागा नहीं बांधते हैं और यह कहते हैं कि कर्म प्रधान है. कर्म के आधार पर बात करते हैं जो गीता में लिखा है. कर्म के अनुसार फल मिलता है तो मंदिर-मस्जिद की बात हम कैसे करें.

22 जनवरी तक एक पत्ता भी नहीं हिलेगा- जीतन राम मांझी

आगे पूर्व सीएम ने कहा कि जो मंदिर-मस्जिद में पूजा करते हैं यह उनकी आस्था है. उसे हम मना भी नहीं करते हैं. राम मंदिर पर अगर कोई अंगुली उठाता है तो सिर्फ यह राजनीतिक तुष्टिकरण की बात करता है. वहीं अतरी के आरजेडी विधायक अजय यादव पर उन्होंने कहा कि गलत बात कहकर जनता को भ्रमाने का कार्य कर रहे हैं. 22 जनवरी तक एक पत्ता भी नहीं हिलेगा और यह बयान देकर सतर्क किया है. जितने भी रामभक्त है इसलिए वह सतर्क होकर दूसरे की बातों को नजरंदाज कर जाएंगे.

एनडीए की जीत पर बोले जीतन राम मांझी

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट के बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि 20 जनवरी से 26 जनवरी तक मुस्लमान भाई यात्रा नहीं करेंगे. इस पर 'हम' संयोजक ने कहा कि अयोध्या में बहुत सारे मुसमलान भाई और बहन लोग आएंगे और सेवा में जुटे हैं और खुद मुसलमान भाई ही वहां के सेवा में जुटे हैं. मुसलमान भाई उनके कहने से थोड़े मान लेंगे. किसी भी प्रकार का कोई बवाल होने वाला नहीं है. वहीं, 'इंडिया' गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि ज्यादा जोगी मठ उजाड़ने की बात हो गई है. वहां 8–8 उम्मीदवार है, जो पीएम के उम्मीदवार हैं. आगे एनडीए में सीट शेयरिंग की बात मांझी ने कहा कि 14 जनवरी के बाद होगी. 18 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'मंदिर का रास्ता, मानिसक गुलामी...', RJD विधायक फतेह बहादुर से आगे निकले चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री बोले- 'अब आहुति लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget