एक्सप्लोरर

'मंदिर का रास्ता, मानिसक गुलामी...', RJD विधायक फतेह बहादुर से आगे निकले चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री बोले- 'अब आहुति लेंगे'

Chandrashekhar Controversial Statement: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रोहतास में बयान दिया है. रविवार को डेहरी में सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था.

रोहतास: आरजेडी के नेताओं की ओर से विवादित बयान का सिलसिला जारी है. बिहार सरकार (Bihar Government) में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने एक बार फिर हिंदू आस्था को लेकर बयानबाजी की है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) के बयान का समर्थन किया है और उनसे दो कदम आगे निकलकर विवादित टिप्पणी की है.

रविवार (07 जनवरी) को डेहरी में एमएलए फतेह बहादुर सिंह की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इसी में शामिल होने के लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पहुंचे थे. उनके साथ बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री अनिता देवी भी मौजूद थीं.

चंद्रशेखर बोले- 'मंदिर जाने से काम नहीं चलेगा'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आज हिंदूवाद से सावधान रहने की जरूरत है. फतेह बहादुर सिंह ने सावित्री बाई फुले की बात दोहराई थी न कि अपनी कोई बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है, स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है. फतेह बहादुर की जीभ और गले की कीमत घोषित करने वाले यह जान लें कि अब एकलव्य की तरह आहुति देंगे नहीं, लेंगे.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आपको चोट लगेगी तो आप मंदिर जाओगे या अस्पताल? ठीक उसी तरह अगर आपको ज्ञान अर्जित करना है, पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी या होशियार बनना है तो विद्यालय जाना होगा. मंदिर जाने से काम नहीं चलेगा. 

मंत्री ने मंदिर को बताया शोषण का स्थल

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मंदिर को शोषण का स्थल बताया. कहा कि जब हम में, तुम में, हर जगह राम ही व्याप्त हैं तो खोजने के लिए कहां जाएंगे? जो स्थलें निर्धारित की गई हैं निश्चित तौर पर वो शोषण का स्थल है. चंद समाज के कुछ षड्यंत्रकारियों की जेब भरने के लिए यह जगह है.

यह भी पढ़ें- 'अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी बीजेपी', RJD विधायक का विवादित बयान, PM मोदी का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget