एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: CM नीतीश पर 'दया'! जीतन राम मांझी का तंज, बोले- 'अच्छा भला आदमी को कईसा बना दिया है सब'

Jitan Ram Manjhi on CM Nitish Kumar: जीतन राम मांझी ने शनिवार को सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया है. नीतीश के इनकार करने के बाद अब इस पर प्रतिक्रिया आने लगी है.

पटना: इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) का संयोजक बनने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इनकार कर दिया है. संयोजक बनाने की बात दूसरी बैठक से हो रही थी, लेकिन चार मीटिंग के बाद भी कुछ नहीं हुआ. अब जब शनिवार (13 जनवरी) को वर्चुअल मीटिंग हुई तो नीतीश कुमार ने साफ इनकार ही कर दिया कि उन्हें यह पद नहीं चाहिए. नीतीश कुमार के संयोजक नहीं बनने पर अब बयानबाजी भी शुरू हो गई है. अलग-अलग दल के नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (HAM) के नेता जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बड़ा बयान दिया है.

एनडीए में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक जीतन राम मांझी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, "अब किसी को राजा बनाने का सपना दिखाकर सेनापति बना दीजिएगा तो उ काहे सेनापति बनेगा? जवाब तो लालू जी को देना चाहिए कि आखिर ऊ नीतीश जी के साथ ऐसा काहे किए? अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कईसा बना दिया है सब. हम बहुत दुखी हैं."

'नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ है'

जीतन राम मांझी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के साथ एकदम धोखा हो गया. इनको तो बुलाकर लाया गया था कि आपको प्रधानमंत्री के रूप में हमलोग प्रोजेक्ट करेंगे. आप पीएम मैटेरियल हैं. अब संयोजक बनाने में ही इधर-उधर की बात हो रही है. दूसरी तरफ कहा जाता है कि राहुल गांधी जी शादी करिए हमलोग बारात जाएंगे. दो नाव पर चढ़ाकर, बहकाकर नीतीश कुमार को एनडीए से तोड़कर लाया गया. आज स्थिति है की बीच भंवर में डाल दिया गया है.

इस सवाल पर कि क्या नीतीश कुमार को एनडीए में ले जाएंगे? इस पर मांझी ने कहा कि वह एनडीए में एक छोटा मैग्नेट हैं. अगर एनडीए के लोग नीतीश कुमार को लाना चाहेंगे तो वह विरोध नहीं करेंगे. वह भी स्वागत करेंगे, लेकिन हम प्रपोज नहीं करेंगे. नीतीश कुमार ने तो एनडीए का साथ इसलिए छोड़ा कि लालू यादव ने कहा था कि हम प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाएंगे. अब बीच भंवर में छोड़ दिया. नीतीश कुमार कभी महिलाओं पर बोल देते हैं, कभी हम पर टिप्पणी करते हैं. मेरी समझ से किसी भी हाल में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं. आरजेडी के लोग अब उनको सीएम के रूप में नहीं देख सकते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार को जहां से दूसरा ऑप्शन मिलेगा वहां जाएंगे. खरमास बाद कोई न कोई रास्ता तय करेंगे नीतीश कुमार.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अगर ऐसा है तो लालू जी को...', इंडिया गठबंधन की मीटिंग में नीतीश कुमार ने और क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget