एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अगर ऐसा है तो लालू जी को...', इंडिया गठबंधन की मीटिंग में नीतीश कुमार ने और क्या कहा?

INDIA Alliance Virtual Meeting: वर्चुअल मीटिंग में 14 दलों के नेता शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि बैठक में कुछ दलों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाम का प्रस्ताव दिया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) का संयोजक बनने से इनकार कर दिया है. शनिवार (13 जनवरी) को इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग (INDIA Alliance Virtual Meeting) हुई जिसमें इस मुद्दे पर अलग-अलग दल के नेताओं ने अपनी बात रखी. इसमें नीतीश कुमार के अपनी बात कह दी कि वह संयोजक नहीं बनेंगे. नीतीश के इनकार के बाद कुछ दलों ने लालू के नाम का प्रस्ताव संयोजक के लिए दिया इस पर नीतीश ने कहा कि अगर ऐसा है तो लालू जी को ही बना दीजिए.

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की बैठकें हो रहीं हैं. अभी तक संयोजक पद पर फैसला नहीं हुआ है कि किसे दिया जाए. उम्मीद थी कि सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री के इनकार के बाद अब फिर से सवाल वहीं आकर अटक गया है कि संयोजक किसे बनाया जाए. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम तय कर लिया गया है.

जेडीयू की क्या है प्रतिक्रिया?

नीतीश कुमार के इनकार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार से पूरे देश के लोग आकर्षित हैं. नीतीश कुमार आकर्षण का केंद्र हैं. हमारे नेता का एजेंडा संयोजक बनना नहीं है. हमारा एक ही एजेंडा है, भाजपा हटाओ देश बचाओ. उमेश कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बड़ा आकार ले चुका है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी को बेचैनी हो रही है. नींद हराम हो गई है. बीजेपी वालों को बता देंगे, जनता सबक सिखा देगी. उमेश कुशवाहा ने यह बयान हाजीपुर में दिया है.

इसके पहले वर्चुअल मीटिंग से बाहर निकलने के बाद मंत्री संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारे नेता नीतीश कुमार ने बैठक में कहा है कि कांग्रेस को ही अध्यक्ष बनना चाहिए. " संजय झा ने कहा कि बैठक में बहुत सारी बातें हुई हैं.

वर्चुअल मीटिंग में में कौन कौन हुआ शामिल?

बता दें कि शनिवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ स्टालिन समेत 14 दलों के नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और शिवसेना (उद्धव गुट) चीफ उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: I.N.D.I.A में किसे मिले कौन सा पद? संजय झा ने बताया नीतीश कुमार ने बैठक में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget