एक्सप्लोरर

Exclusive: BJP नेताओं को कुशवाहा की दो टूक, कहा- पार्टी अपने स्टैंड पर रहेगी कायम, विशेष राज्य का दर्जा जरूरी

कुशवाहा ने कहा, " पार्टी का जो मुद्दा है, वो पार्टी का मुद्दा है. चाहे वो जातीय जनगणना का हो, विशेष राज्य के दर्जा का हो. पार्टी का स्टैंड बिल्कुल क्लियर है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए."

पटना: यूपी विधानसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) अकेले ही चुनाव लड़ेगी ये बात स्पष्ट हो चुकी है. बिहार में साथ में सरकार चला रही बीजेपी (BJP) के साथ यूपी में गठबंधन नहीं हो पाने की वजह से दोनों ही पार्टियों के नेता असहज महसूस कर रहे हैं. वहीं, इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे है. रविवार को जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra kushwaha) ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी. हालांकि, इस संबंध में जो परिणाम सामने आए वो राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कह दिया है. 

कुशवाहा ने कहा, " पार्टी अध्यक्ष, केसी त्यागी और आरसीपी सिंह बीजेपी के कॉन्टैक्ट में थे. ऐसे में बातचीत में जो परिणाम सामने आए वो उन्होंने बता दिया. मुझे लगता है कि परिणाम पर जो ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने जो कुछ भी कहा है, सब कुछ देख कर कहा है. उन्हें जो अनुभव है, उसके आधार पर कहा है." 

Bihar Politics: जेडीयू के ‘हीरो’ को पप्पू यादव ने कहा शिखंडी, बोले- ललन सिंह अर्जुन बने हैं तो CM नीतीश को समझ लेना चाहिए

 

 

पार्टी अपने मुद्दों को लेकर अडिग

वहीं, एनडीए में जारी खींचतान के संबंध में उन्होंने कहा, " पार्टी का जो मुद्दा है, वो पार्टी का मुद्दा है. चाहे वो जातीय जनगणना का हो, विशेष राज्य के दर्जा का हो. इस मामले में पार्टी का स्टैंड बिल्कुल क्लियर है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए. जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बनाया जा सकता है. जातीय जनगणना के बारे में भी साफ-साफ पार्टी ने कहा है कि जातीय जनगणना आज के तारीख में बहुत ही आवश्यक है."

इधर, आरसीपी से विवाद के संबंध में कुशवाहा ने कहा, " पार्टी की जो बैठक हुई उसमें जो भी सर्वसम्मत प्रस्ताव हुआ, वहां मंत्री भी उपस्थित थे. ऐसा नहीं है कि उन्होंने उस विषय पर पार्टी के अंदर विरोध किया हो. उनके उपस्थिति में सब कुछ हुआ है. ऐसे में ये स्पष्ट है कि सबकी सहमति थी. जिस वक्त हम शामिल हुए थे उस वक्त मेरा शामिल होना इतनी कोई बड़ी घटना नहीं थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का शामिल होना जरूरी था. तो ऐसा कुछ भी नहीं था. उसको उस नजर से देखने की जरूरत नहीं है."

कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा, " फिर आरसीपी सिंह भारत सरकार के मंत्री बन गए, तो स्वाभाविक है कि व्यस्तता बढ़ गई. तो उसके चलते आने-जाने में कमी हुई है, पर आपसी विवाद जैसा कुछ ऐसा नहीं है. उनसे मुलाकात और बात होते रहती है. अब क्या बात होती है ये बताया जरूरी नहीं है. बातचीत आवश्यकता अनुसार होती है."

यूपी का बिहार में नहीं पड़ेगा असर

क्या यूपी में बिगड़े रिश्तों का असर बिहार में भी पड़ेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, " नहीं बिल्कुल नहीं यूपी चुनाव से जोड़ कर देखना बहुत मुनासिब नहीं है. अलग-अलग राज्यों में पार्टी अलग-अलग हिसाब से गठबंधन करती है. हमारा गठबंधन बिहार में है. कोशिश हमारी थी कि उत्तर प्रदेश में भी हो नहीं हुआ तो कोई बात नहीं. लेकिन उत्तर प्रदेश के एपिसोड से बिहार में कोई असर पड़ेगा ऐसा नहीं है.

यह भी पढ़ें -

UP Election 2022: यूपी में JDU को नहीं मिला BJP का साथ, दिल्ली से लेकर पटना तक ललन सिंह ने आरसीपी पर फोड़ा ठीकरा

UP Election 2022: अब बीजेपी का इंतजार नहीं! यूपी में CM नीतीश कुमार की पार्टी ने तैयार कर ली 26 सीटों की पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget