एक्सप्लोरर

Congress Statement: PM कैंडिटेट को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया I.N.D.I.A और NDA में अंतर, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Imran Pratapgarhi Statement: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने हाजीपुर में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल कांग्रेस जीत रही है और यह गठबंधन के लिए शुभ संकेत है.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) बुधवार को पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी और गठबंधन में प्रधानमंत्री के लिए में कई उम्मीदवार हैं, लेकिन बीजेपी के पास एक ही उम्मीदवार है. 'इंडिया' गठबंधन में पीएम उम्मीदवार कौन हो? इसको लेकर उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं. मेरी इच्छा है कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हो. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की है और 4000 किलोमीटर पैदल चलने का काम किया है. 

सेमीफाइनल कांग्रेस जीत रही है- इमरान प्रतापगढ़ी 

वहीं, यह भी कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे हो सकते हैं जिस पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ब्रेक लगाते हुए कहा कि समय आने पर यह सब तय कर लिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस में कई प्रधानमंत्री के लिए उम्मीदवार हैं और जो गठबंधन बनी है उसमें भी कई उम्मीदवार हैं. दूसरी तरफ कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह सेमीफाइनल है और सेमीफाइनल कांग्रेस जीत रही है और यह गठबंधन के लिए शुभ संकेत भी है. तेलंगाना जैसी राज्य में कांग्रेस चुनाव जीत रही है, मध्य प्रदेश में जीत रही है. तेलंगाना में बीजेपी खाता खोल पाएगी कि नहीं यह बड़ी बात है. 

समस्तीपुर जा रहे थे इमरान प्रतापगढ़ी 

तेलंगाना को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं 30 दिन तक वहां रहा हूं. 30 से ज्यादा रैली भी की. कांग्रेस वहां जीत रही है. आगे इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन की नींव बिहार से रखी गई थी. 'इंडिया' गठबंधन के लिए मैं इस धरती को सलाम करता हूं. गठबंधन का असर भी अब पूरे देश में दिखने लगा है. बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में मुशायरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान हाजीपुर के उनके चाहने वाले समर्थकों ने स्वागत उनका किया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेगूसराय सदर अस्पताल में JDU MLA और डॉ. के बीच काफी देर तक चली कहासुनी, विधायक बोले- चिकित्सक बीमार है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget