एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi Controversy: विवादों में घिरे जीतन राम मांझी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान

विवेक पांडेय ने मांझी द्वारा दिए गए बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भड़ास निकाली है. वहीं, मांझी के इस बयान पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा कोई बयान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है.

बेतिया: पंडितों के संबंध में दिए गए विवादित बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री विपक्ष के साथ-साथ घटक दलों के भी निशाने पर हैं. वहीं, अब बेतिया कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. बगहा से बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक आरएस पांडेय (RS Pandey) के भतीजे ने मांझी के विवादित बयान को लेकर बेतिया व्यवहार न्यायालय में एक परिवाद दर्ज कराया है.

23 तारीख को होगी अगली सुनवाई

बेतिया के सीजेएम न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और 23 दिसम्बर को सुनवाई की अगली डेट तय की गई है. परिवाद दायर करने वाले विवेक पांडेय का शपथ पर बयान होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत परिवाद दायर करने वाले विवेक पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी द्वारा दिए गए बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भड़ास निकाली.

कड़ाके की ठंड देख स्कूल के समय में किया गया बदलाव, पटना DM ने जारी किया आदेश, पढ़ें नई टाइमिंग

वहीं, मांझी के इस बयान पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा कोई बयान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है. विवेक पांडेय ने मांझी द्वारा ब्राह्मण समाज से लिखित माफी मांगने की मांग की है. विवेक पांडेय के अधिवक्ता मुराद अली ने बताया कि परिवाद सीजेएम न्यायालय में 323, 500, 504 व 506 भारतीय दंड विधान की धारा के तहत दर्ज कराई गई है. इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा अपराध का संज्ञान लेते हुए 192 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसपर 23 दिसम्बर को सुनवाई होगी.

मांझी ने कही थी ये बात 

बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने कहा था, " माफ कीजिएगा, लेकिन आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म के प्रति लगाव होता जा रहा है. पहले हम लोग सत्यनारायण भगवान पूजा का नाम नहीं जानते थे. आज हर जगह हम लोगों के टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा होता है. पंडित आते हैं, पूजा कराते हैं. लेकिन हमारे घर खाना नहीं खाते, कहते हैं पैसे ही दे दीजिए.” इस दौरान उन्होंने पंडितों को लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसे एबीपी न्यूज लिख भी नहीं सकता है.

यह भी पढ़ें -

Liquor Ban in Bihar: मांझी ने शराबबंदी पर उठाए सवाल तो बोले CM नीतीश- अजीब बात, नहीं करना चाहता कोई कमेंट

Magadh University scam: मगध यूनिवर्सिटी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्रार समेत चार गिरफ्तार, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget