एक्सप्लोरर

कड़ाके की ठंड देख स्कूल के समय में किया गया बदलाव, पटना DM ने जारी किया आदेश, पढ़ें नई टाइमिंग

जिले के सभी स्कूलों में नौ बजे से पहले और शाम साढ़े तीन बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. ये आदेश इस संबंध में जारी अगले आदेश तक जारी रहेगा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया गया है. सोमवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. न्यायालय जिला दंडाधिकारी, पटना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

सुबह नौ बजे से खुलेंगे स्कूल

ऐसे में पटना दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत जिले के सभी स्कूलों में नौ बजे से पहले और शाम साढ़े तीन बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. ये आदेश इस संबंध में जारी अगले आदेश तक जारी रहेगा और इसे सभी स्कूलों को फॉलो करना है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

Gopalganj News: नाबालिग का एकतरफा प्यार, लड़के के ‘पागलपन’ से गुस्साए ग्रामीणों ने घर से सामान निकालकर लगा दी आग

गौरतलब है कि बिहार का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है. पछुआ ने कनकनी बढ़ा दी है. रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा गया शहर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) का कहना है कि अभी अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा चलती रहेगी. बिहार में लगातार बढ़ती ठंड से अब बचाव के लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि राज्य के कई ऐसे जिले हैं जहां के तापमान अब काफी गिरवाट आई है जिससे ठंड बढ़ गई है. 
 
पटना के तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ की गति में तेजी आने से राजधानी पटना समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पटना का न्यूनतम तापमान रविवार को छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. बताया जाता है कि शनिवार को 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो रविवार को गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

यह भी पढ़ें -

VIDEO: शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के बयान के बाद फिर चर्चा में आए लालू प्रसाद यादव, हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया

Janata Darbar: ‘मुख्यमंत्री तक जाता है कमीशन’, जनता दरबार में नीतीश कुमार के सामने ही युवक ने कह दी यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget