Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
abp न्यूज से EXCLUSIVE बातचीत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना, E-2O पेट्रोल से हाइवे पर माइलेज में कमी..तथ्यों के बिना कोई राय ना बनाएं... सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसमें कार के फ्यूल टैंक के आसपास बड़ी संख्या में चीटियां मंडराती हुई नजर आईं, इसके बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या E20 पेट्रोल में मिठास के चलते चींटियों को आकर्षित करता है या इसमें गन्ने का रस मौजूद होता है? एथेनॉल विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में E20 पेट्रोल से होने वाले सवालों का जवाब दिया.
केंद्रीय मंत्री ने इस दावे को पूरी तरह से भ्रामक, मनगढ़ंत और फर्जी बताया. उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल के चलते गाड़ी की टंकी में चींटियां लगने को लेकर जो बातें की जा रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं. गडकरी ने कहा, 'सबसे पहले साफ कर देता हूं कि एथेनॉल एल्कोहल है. व्हिस्की, रम की बोतल को जो खोलकर पीते हैं तो क्या उसमें चींटी लगती हैं? व्हिस्की, रम और एथेनॉल तीनों ही एल्कोहल है. आप जिस सोशल मीडिया की बात कर रहे हैं, उनमें कुछ लोग इस तरह के दावे करते हैं, जो गलत हैं.'


























