एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा ऐलान, जानिए 2025 में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी LJPR

Bihar Assembly Elections 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को पटना में अपनी राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक की है. इस बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में अगले साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी रामविलास) ने तय कर लिया है कि किसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़ेगी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार (22 सितंबर) को यह साफ कर दिया कि वह 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में लड़ेगी.

पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को पटना में आयोजित अपनी राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया. एलजेपी (रामविलास) ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का फैसला करते समय प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

संसदीय बोर्ड के प्रमुख हुलास पांडेय ने क्या कहा?

इस मौके पर पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड के प्रमुख हुलास पांडेय भी मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हमें अपने महान नेता दिवंगत रामविलास पासवान जी के अधूरे सपनों को पूरा करना है. हमारा (लोकसभा चुनाव में) स्ट्राइक रेट सौ फीसद है. हमारी पार्टी राजग के बैनर तले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी. हम सुनिश्चित करेंगे कि गठबंधन को भारी बहुमत मिले."

एकजुट होकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: राजू तिवारी

इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) बिहार इकाई के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, "हम अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि पार्टी उन सभी सीटों पर जीत हासिल करे जो राजग में सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत हमें आवंटित की जाएंगी." इस मौके पर बैठक में लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, संजय पासवान और राम विनोद पासवान समेत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे रुका नहीं... 'चुनिंदा' लोगों के लिए है 3 महीने का वक्त, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget