एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे रुका नहीं... 'चुनिंदा' लोगों के लिए है 3 महीने का वक्त, पढ़ें काम की खबर

Bihar Jamin Survey: तीन महीने का वक्त बढ़ाए जाने से ऐसा लग रहा था कि जमीन सर्वे का काम कुछ दिनों के लिए टल गया है. अब इस पर दिलीप जायसवाल ने सब कुछ साफ कर दिया है.

Bihar Land Survey 2024: बिहार में 20 अगस्त से शुरू हुए जमीन सर्वे (Jamin Survey) को लेकर हर दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. जैसे-जैसे समस्याएं सामने आ रही हैं विभाग उसे ठीक करने का प्रयास भी कर रहा है. इसी कड़ी में यह फैसला लिया गया है कि जमीन सर्वे को लेकर लोगों को तीन महीने का और वक्त दे दिया जाए ताकि वह कागजात आदि तैयार कर लें. हालांकि यह भी साफ कर दिया गया है कि बिहार में जमीन सर्वे रुका नहीं है बल्कि जो चल रहा था वह चलता रहेगा. बीते रविवार (22 सितंबर) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में अहम जानकारी दी है.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "जमीन सर्वे चल रहा है और लगातार सर्वे चलता रहेगा जब तक कि हम इसको समाप्त नहीं कर लेते. कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी, उनके पास कागजात नहीं थे तो हमने वैसे रैयतों के लिए सभी विभागों से विचार-विमर्श किया है कि तीन महीने के लिए समय देंगे. अफरातफरी नहीं हो, किसी तरह की परेशानी नहीं हो, और वो कागजात को उपलब्ध करा लें." 

'12-13 या 15 प्रतिशत लोग ऐसे जिन्हें हो रही है दिक्कत'

जमीन सर्वे के बारे में दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि जिनके पास कागजात हैं उनका सर्वे चल रहा है और यह चलता रहेगा. उन्होंने साफ कहा कि 12-13 या 15 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिनको कागजात की दिक्कत हो रही थी. हालांकि उतनी सी भी आबादी को दिक्कत ना हो सरकार इसके लिए चिंता कर रही है. उनको हम लोग तीन महीने का समय देने जा रहे हैं. 

जमीन सर्वे टला नहीं... दिलीप जायसवाल ने किया साफ

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि किसी भी सूरत में बिहार में जमीन सर्वे रुकने वाला नहीं है. इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. तीन महीने का वक्त बढ़ाए जाने की खबर जैसे ही आई उससे ऐसा लग रहा था कि जमीन सर्वे कुछ दिनों के लिए टल गया है, लेकिन इस पर भी उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि यह रुका नहीं है, जो चल रहा था वह चलता रहेगा. ऐसे में तय है कि फिलहाल नीतीश सरकार जमीन सर्वे को रोकने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे इतने दिनों के लिए टला! नीतीश कुमार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget