एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Results: शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप के बीच बीपीएससी आज जारी करेगा अंक पत्र, इस लिंक पर करें चेक

Bihar Teacher Recruitment: रिजल्ट के बाद लगातार शिक्षक अभ्यर्थी गड़बड़ियों को लेकर हंगामा कर रहे थे. ऐसे में कट ऑफ के बाद अंक पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) द्वारा शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया गया था. रिजल्ट के बाद कई तरह की कमियों और फर्जीवाड़े के आरोप को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से लगातार शिक्षक अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं. अब बीपीएससी ने पारदर्शिता दिखाने के लिए अंक पत्र जारी करने का फैसला लिया है. शुक्रवार (27 अक्टूबर) को अभ्यर्थियों का अंक पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा. 

गुरुवार (26 अक्टूबर) की शाम इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए बीपीएससी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. सभी अभ्यर्थियों का अंक पत्र आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपलोड किया जाएगा. अभ्यर्थी वेबसाइट पर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद अंक पत्र देख सकते हैं.

हंगामे के बाद जारी किया गया था कट ऑफ मार्क्स (BPSC Cut Off Marks)

बता दें कि रिजल्ट के बाद लगातार शिक्षक अभ्यर्थी गड़बड़ियों को लेकर हंगामा कर रहे थे. अभ्यर्थियों का आरोप था कि रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है. कट ऑफ मार्क्स जारी नहीं किया गया है. फर्जी डिग्री के आधार पर चयन हो रहा है. बीते बुधवार की सुबह से अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के गेट पर हंगामा कर रहे थे. इसके बाद बुधवार की शाम को कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया था. हालांकि हंगामा अगले दिन गुरुवार को भी देखने को मिला. इसके बाद अब अंक पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है.

बुधवार को एक मामला सामने आया था कि झारखंड डाल्टनगंज के मुकेश सिंह के पास एसटीईटी की डिग्री नहीं है फिर भी इनका चयन 11-12वीं के इतिहास शिक्षक पद के लिए हो गया. बगैर एसटीईटी की डिग्री के परीक्षा में शामिल भी कर दिया गया. रिजल्ट जारी होने से पहले पटना और किशनगंज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी सफल कर दिया गया.

शिक्षक अभ्यर्थियों का आरोप है कि कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए डीएलएड अभ्यर्थी का ही चयन होना था लेकिन कई बीएड अभ्यर्थी भी चयनित हो गए हैं. हालांकि आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पहले ही यह कहा है कि बीपीएससी परीक्षा और उसके रिजल्ट से संबंधित काम कर रहा है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शिक्षा विभाग का है.

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Result: बीपीएससी शिक्षक बहाली के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी आक्रोशित, धांधली का लगाया आरोप, सियासत शुरू

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget