एक्सप्लोरर

'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी

बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी के जितने चट्टे-बट्टे हैं विदेशी ताकत के इशारे पर चल रहे हैं. पार्टी ने दावा किया है कि 2029 के चुनाव में एनडीए को 400 पार सीटें मिलेंगी.

देश में एक तरफ विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी ओर कॉकरोज जनता पार्टी अलग आंदोलन कर रही है. सबसे अधिक एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चर्चा हो रही है. इस प्रदर्शन और आंदोलन के बीच बीजेपी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. 

बिहार बीजेपी के नेता और सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को कहा कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी ने ये निश्चित कर दिया कि सरकार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी. 

'2029 में आएगी 400 पार करने वाली स्थिति'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि इन लोगों ने पूरे देश को बता दिया कि अमेरिका के इशारे पर इस देश को तंग-तबाह करने का प्रयास किया जा रहा है. ये राहुल गांधी के जितने चट्टे-बट्टे हैं विदेशी ताकत के इशारे पर चल रहे हैं. सत्ता की बेचैनी, विदेशी ताकत को इस देश में आने का मौका नहीं देगी और इसलिए इस आंदोलन से अब तो और पक्का हो गया कि 2029 (लोकसभा चुनाव) में 400 (सीटें) पार करने वाली स्थिति आएगी.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'

विवेक ठाकुर बोले- राहुल गांधी से उम्मीद नहीं

बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "...कांग्रेस में राहुल गांधी ने खुद ही इस विषय को कहा है कि 'रोज सरप्राइज होगा'... सरप्राइज में कोई भी सकारात्मकता की उम्मीद राहुल गांधी से मत कीजिए. यही देश देखता आया है... अब जाकर लगता है कि इन सभी लोगों को तिरंगे से कुछ लगाव हुआ है लेकिन बीजेपी का एक सालाना कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' चलाती है. गांव-गांव की हिंदुस्तान की आबादी अपने घरों पर तिरंगा लगाती है, जब हम आह्वान करते हैं. ये सकारात्मकता है. राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण है." 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना भी बिल्कुल गलत नहीं है लेकिन पूरी दुनिया ने देखा है कि आदेश आया है कि जंतर-मंतर को सामूहिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हया दिया गया और तीन नए प्रदर्शन स्थलों का चयन किया गया, लेकिन कल जो लोग वहां गए, केवल मीडिया सुर्खियों के लिए गए. राहुल गांधी को कब से तिरंगे से प्रेम हो गया? कब से उनके अंदर हिंदुस्तानी की भावना जागी? पहले ये तो बताएं.

यह भी पढ़ें- आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget