इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया है कि विपक्ष ना तो सरकार से खुश है ना न्यायपालिका से खुश है. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया है कि चाहते क्या हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है. दिल्ली में इंडिया गठबंंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला गया. विपक्षी दलों को ओर से लगातार किए जा रहे आंदोलन पर एनडीए के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हमला बोला है.
जीतन राम मांझी ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया और विपक्ष पर तंज कसा. पोस्ट में जीतन राम मांझी लिखते हैं, "जनता से खुश नहीं, सरकार से खुश नहीं, न्यायपालिका से खुश नहीं, चुनाव आयोग से खुश नहीं, आखिरर चाहते क्या हो भाई? विपक्षी हो या नौटंकी गैंग? मतलब कुछ भी, करना है…"
जनता से ख़ुश नहीं, सरकार से ख़ुश नहीं, न्यायपालिका से ख़ुश नहीं, चुनाव आयोग से ख़ुश नहीं, आख़िर चाहते क्या हो भाई? विपक्षी हो या “नौटंकी गैंग”? मतलब कुछ भी,करना है…
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 14, 2026
बीजेपी बोली- अमित शाह ने दिया करारा जवाब
विपक्ष पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि अमित शाह ने इन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो लोग घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का सहारा लेते हैं, ऐसे लोगों को साफ संदेश दिया गया है कि सरकार झुकने वाली नहीं है.
यह भी पढ़ें- वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एसआईआर को लेकर केवल गलतफहमी और भ्रम पैदा किया जा रहा है. राहुल गांधी पूरे देश के लोगों को बुलाकर, केवल अपने कार्यकर्ताओं का मार्च निकाल लेते हैं, जिसमें कोई आम जनता या आम आदमी शामिल नहीं है. इससे साफ संदेश गया है कि कांग्रेस की उतनी ही ताकत है जितनी उन्होंने बाराखंभा रोड पर दिखाई है.
उन्होंने आगे कहा, "देश की जनता हर चुनाव में राहुल गांधी को पराजित कर रही है. चाहे वो छात्र संघ का चुनाव हो, नगर पालिका का हो, विधानसभा का हो या लोकसभा का चुनाव हो… सभी चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पराजित हो रही है..."
यह भी पढ़ें- आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'






















