एक्सप्लोरर

बिहार में फिर बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने दी ये चेतावनी

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने 23 मार्च तक तेज हवा के साथ बारिश, बादल गरजने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. किसानों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather Update Today: बिहार में आज गुरुवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. बुधवार देर रात से ही राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई. गुरुवार दोपहर एक बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई.

पटना के अलावा औरंगाबाद, गया, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, बांका, भागलपुर और मुंगेर में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश हुई है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था. अरवल और जहानाबाद में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में 20 से 25 मिलीमीटर की मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इसका असर पटना में भी देखने को मिला. अब पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. हालांकि दिन के 11 बजे पटना, भोजपुर, गया, नालंदा और सारण के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. यहां हल्की बारिश और बादल पूरे दिन छाए रहने का पूर्वानुमान है.

23 मार्च को कई जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

मौसम विभाग ने 23 मार्च तक राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. 21 और 22 मार्च को राज्य के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई. इसमें दक्षिण बिहार में ज्यादा वर्षा होने की संभावना है.

इसके साथ ही अगले 3-4 दिनों तक राज्य के तापमान में गिरावट तय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ रेखा बनी है. इसकी वजह से बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा. साथ ही कई जगहों पर सतही हवा के 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की संभावना है.

किसानों को अलर्ट रहने की दी सलाह

मौसम विभाग की ओर से इन तीन दिनों के बीच किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. तेज हवा के कारण फसल बर्बाद हो सकती है. ओलावृष्टि के कारण आम, लीची एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम में बदलाव से कई तरह की बीमारियों होने की भी संभावना है जिससे आम लोगों भी सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है. बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस खगड़िया में दर्ज किया गया. पटना में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP को झटका! पार्टी से जुड़े इन 4 नेताओं ने जताई नाराजगी, पद से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget