एक्सप्लोरर

बिहार में BJP को झटका! पार्टी से जुड़े इन 4 नेताओं ने जताई नाराजगी, पद से दिया इस्तीफा

Bihar News: नवादा में पार्टी की नई कार्यकारिणी की 26 सदस्यीय लिस्ट जारी की गई है. पार्टी के नेताओं ने जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया है. ये सभी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे फिर आगे का निर्णय लेंगे.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच पार्टी के नेताओं के बीच मनमुटाव भी देखने को मिल रहा है. नवादा में बीजेपी के जिला स्तर के चार नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बीते 18 मार्च को नवादा में बीजेपी के 26 सदस्यीय जिला पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई थी. इसके बाद अब कई लोगों ने अपने पद को लेकर नाराजगी जताई है.

पद से इस्तीफा देने वालों में गौरव शांडिल, नंदकिशोर चौरसिया, प्रमोद चंद्रवंशी और अन्नपूर्णा कपूर शामिल हैं. नई लिस्ट के अनुसार, गौरव शांडिल को जिला प्रवक्ता का दायित्व दिया गया था. नंदकिशोर चौरसिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया था. प्रमोद चंद्रवंशी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था तो वहीं एक महिला अन्नपूर्णा कपूर को मंत्री का पद दिया गया था.

पद से इस्तीफा देने वालों ने और क्या कहा?

गौरव शांडिल ने बताया कि रजौली प्रखंड अध्यक्ष के रूप में वे कार्य कर रहे थे, लेकिन लिस्ट जो जारी हुई है उसमें उन्हें दरकिनार किया गया है. इसलिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और फिर आगे का निर्णय लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ उनके सभी समर्थक अधिक की संख्या में इस्तीफा भी दे सकते हैं.

नंद किशोर चौरसिया जो वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने कहा कि जो 26 लोगों की लिस्ट जारी की गई है उसे रद्द किया जाए. पार्टी जिस सिद्धांत पर चलती है उस सिद्धांत पर हम लोग चलते हैं. कुछ ऐसे लोग हैं जो पार्टी को बदनाम कर रहे हैं, इसलिए जो लिस्ट जारी की गई है उसमें उस पद से हमने इस्तीफा दिया है. पार्टी के साथ बने रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लेंगे.

प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि हम लोग रजौली विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. पार्टी के लिए जो काम किया है वह पार्टी भी जानती है, लेकिन जिला अध्यक्ष ने गलत निर्णय लिया और इस गलत निर्णय का ही आलम यह है कि जो लिस्ट जो जारी हुई इसके बाद जो पद हमें दिया गया उस पद से हमने इस्तीफा दे दिया. प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आगे की निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सदन में मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे थे RJD विधायक तो भड़के नीतीश कुमार, CM ने कहा- 'ई कौची...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget