एक्सप्लोरर

Bihar Weather: पटना में बारिश की दस्तक, 8 जिलों में अलर्ट जारी, आगे कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

Bihar Weather News: मौसम विभाग ने बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और खगड़िया में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

Bihar Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश का दौर जारी है. जिसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. आज (1 मार्च) सुबह बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और खगड़िया में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखा असर
बिहार के अधिकतर इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखा जा रहा है. शुक्रवार को भी औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, कैमूर, गया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, नवादा और गया में तेज हवा चल रही थी. औरंगाबाद में सबसे अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आज शनिवार को अहले सुबह से पटना के अलावा सारण, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली समेत अन्य इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. जिससे तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार जताए हैं. 

भागलपुर, कटिहार, जुमई, बांका, मुंगेर और नवादा में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखने वाला है. इससे गर्मी का प्रभाव कम होगा. 

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने के लिए कहा गया है. मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण ना लें. अगर घर से बाहर होने पर अचानक बारिश आ जाए तो सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं. वहीं बार-बार मौसम बदलना खेती के लिए अच्छा संकेत नहीं है. इससे फसलों के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में पटरी पर फंसी बोलेरो ट्रेन से टकराई, बाल-बाल बची लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget