एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पटरी पर फंसी बोलेरो ट्रेन से टकराई, बाल-बाल बची लोगों की जान

Nalanda Latest News: बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के समीप लंगड़ी विगहा गांव के पास अवैध रूप से क्रॉसिंग बनाई गई है. जिससे पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं.

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर शुक्रवार की देर शाम एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर एक बोलेरो पटरी पर फंस गई. हालांकि, उसके ट्रेन से टकराने से पहले ही बोलेरो सवार लोग कार से बाहर निकल चुके थे. बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के समीप लंगड़ी विगहा गांव के पास अवैध रूप से बनाई गई क्रॉसिंग पर एक बोलेरो वाहन पटरी पर फंस गया. उसी समय दानापुर से राजगीर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई.

बोलेरो में सवार यात्री किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ दूर तक घिसटने के बाद ट्रैक पर फंस गया. इस घटना के कारण मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

बोलेरो में सवार लोग हुए फरार
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि, बोलेरो में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए. 

स्थानीय लोगों ने बना रखी है अवैध क्रॉसिंग
मिली जानकारी के मुताबिक, यह अवैध क्रॉसिंग स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है और इसका उपयोग लगातार होता रहा है, जिससे यात्रियों के जीवन को खतरा है. रेलवे ने कई बार लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी इस अवैध क्रॉसिंग को बंद करने के प्रयास किए हैं. अधिकारियों ने क्रॉसिंग के नजदीक बने अवैध मार्ग को कई बार काटा, लेकिन स्थानीय लोग आवाजाही जारी रखते हैं. इस स्थान पर पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं.

बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि अवैध रूप से ट्रैक पार करने के दौरान पटरी में बोलेरो फंस गई थी. मौके पर आलाधिकारी के अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंची. घटना के दौरान वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हुई.

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में मिड-डे मील के उबले अंडे खाने से 60 बच्चे बीमार, पेट दर्द के साथ हुई उल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget