एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार के इन 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, अगले 2 दिनों में मौसम में होगा ये बड़ा बदलाव

Bihar Weather Forecast: राज्य के तापमान में आज भी विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी और तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है. वहीं आज कई जगहों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.

पटना: बिहार के तापमान में आज भी विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी और 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना है. बिहार में आज कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है. बिहार के उत्तर- पश्चिम और दक्षिण -पश्चिम भाग के 11 जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है. कहीं-कहीं मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ मौसम में गिरावट हो सकती है.

इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में थोड़ी हल्की हल्की हो सकती है. बाकी अन्य जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अगले 2 दिन बाद 30 मई से पूरे राज्य के सभी जिलों में मौसम सक्रिय होने की संभावना है. सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश के साथ तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी जाएगी. उसके 3 दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है.

इन 13 जिलों में हुई बारिश

बीते गुरुवार को 13 जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई. इनमें भभुआ जिले के अधवारा में 9 मिलीमीटर, मोहनिया में 5.8 मिलीमीटर, कुदरा में 4.6 मिलीमीटर,रामपुर में 3 मिलीमीटर, भभुआ शहरी क्षेत्र में 2.8 मिलीमीटर बर्षा दर्ज की गई. रोहतास जिले के दिनारा में 6.2 मिलीमीटर, डेहरी में 5.2 मिलीमीटर, सासाराम में 2.8 मिलीमीटर, बक्सर जिले के इतराही में 5.2 मिलीमीटर, राजपुर  में 4.2 मीटर, बहरामपुर में 2.8 मिलीमीटर,भोजपुर जिले के कोइलवर में 2.4 मिलीमीटर, तरारी में 1.6 मिलीमीटर, शाहपुर में 1.4 मिलीमीटर और गया के डुमरिया में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा पटना जिले के पालीगंज,नालंदा जिला का राजगीर, नवादा औरंगाबाद, जहानाबाद, सारण, जमुई और वैशाली जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया और हल्की बर्षा दर्ज की गई.

तापमान में गिरावट दर्ज

पूरे बिहार में गुरुवार को भी 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दूसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण में 37.5 सेल्सियस रहा. बाकी अन्य जिलों में 35 डिग्री से नीचे तापमान रहा. बिहार में औसतन तापमान 32 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम तापमान नालंदा जिले में 32 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बढ़ोतरी होने के संकेत नहीं दिये गये हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास औषतन समुद्र तल से 1.3 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है. जिसके प्रभाव से आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. 2 दिन बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत जनगणना पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget