एक्सप्लोरर

Bihar News: कम खपत करने वाले बिजली उपभोक्‍ताओं को नहीं मिलेगी रियायत, सबको एक दर से करना होगा भुगतान

Electricity Bill in Bihar: बिहार में अभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं के लिए अलग-अलग रेट है. आने वाले दिनों में बिजली दर एक समान करने की तैयारी की जा रही है.

पटना: बिहार में कम खपत करने वाले बिजली उपभोक्‍तओं (Electricity Consumer) को आने वाले दिनों में झटका लग सकता है. राज्‍य में बिजली की दर एक समान यानी फ्लैट रेट करने की तैयारी की जा रही है. स्‍मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाने के बाद इस योजना को लागू करने की तैयारी है. अभी यहां पर अलग-अलग यूनिट के अनुसार बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाके के लिए बिजली की दर अलग-अलग है. 

ग्रामीण इलाकों में घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए 0-50 यूनिट तक को एक स्‍लैब में रखा गया है, दूसरा स्‍लैब 51-100 और तीसरे स्‍लैब में 100 से अधिक यूनिटों को रखा गया है. शहरी क्षेत्र में घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए पहला स्‍लैब 0-100 यूनिट, दूसरा 101-200 और तीसरा स्‍लैब 200 से ऊपर है. अब सारे स्‍लैब को हटाकर आने वाले दिनों में फ्लैट रेट लागू करने की तैयारी की जा रही है. इस नियम के लागू हो जाने के बाद आप एक यूनिट खपत करें या एक हजार, सभी का एक ही दर से भुगतान करना होगा. इसे बिहार विद्युत विनियामक आयोग के माध्‍यम से लागू किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Protest: बिहार आने-जाने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें रद्द, पटना होकर आज लंबी दूरी के लिए महज तीन ट्रेनों का परिचालन

कम खपत करने वाले उपभोक्‍ताओं को होगा नुकसान 

बिहार में अभी एक यूनिट बिजली की आपूर्ति का खर्च सात रुपये से अधिक है, जबकि यहां उपभोक्‍ताओं को इससे कम दर पर बिजली दी जा रही है. ऐसे में सरकार को हर साल सस्‍ती बिजली देने के मद में करोड़ों रुपये खर्च करनी पड़ रही है. इस नियम के लागू हो जाने के बाद सरकार का बोझ कम हो सकता है, हालांकि जब एक समान बिजली दर लागू होगी तो उस समय क्‍या दर तय होगी, ये तो अभी नहीं कहा जा सकता है. हालांकि इससे कम बिजली खपत करने वालों को नुकसान हो सकता है. ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने कहा कि एक समान बिजली दर की योजना पर बिजली कंपनी काम कर रही है, प्री-पेड मीटर लगाने के बाद इस योजना को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2022: योग के क्या-क्या फायदे हैं? नवादा में 1736 कैदियों को योगाभ्यास के दौरान दी गई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget