एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: बिहार आने-जाने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें रद्द, पटना होकर आज लंबी दूरी के लिए महज तीन ट्रेनों का परिचालन

Indian Railway: आज पटना जंक्‍शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्‍टेशन से खुलने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें रद हैं. पटना जंक्‍शन पर प्‍लेटफॉर्म से लेकर बाहर तक पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पटना: अग्‍न‍िपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन का असर ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से ज्‍यादातर स्‍टेशनों पर सन्‍नाटा पसरा है. आज सोमवार को भी पटना जंक्‍शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्‍टेशन से चलने वाली लगभगर सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. दरअसल, आज अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है. हालांकि इस बंद की कहीं कोई पुष्‍ट‍ि नहीं है. 

पटना जंक्‍शन होकर केवल तीन ट्रेनों का परिचालन होगा, सभी लंबी दूरी की ट्रेनें हैं. वहीं, दूसरी ओर पटना जंक्‍शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्‍टेशन समेत अन्‍य स्‍टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पटना जंक्शन पर बाहर से लेकर प्‍लेटफॉर्म तक पुलिस बल की तैनाती की गई है. रेल एसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि आज पटना जंक्शन पर न्यू जलपाईगुड़ी तक जाने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्री पहुंचे हैं. यात्र‍ियों और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर हमलोग पूरी तरह से अलर्ट हैं. पटना जंक्शन पर आरपीएफ के 118 और जीआरपी के 128 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. स्‍टेशन के आसपास पटना पुलिस के 40 जवान, एसएसबी की एक कंपनी और सीआरपीएफ की एक कंपनी को तैनात की गई है.


Agnipath Protest: बिहार आने-जाने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें रद्द, पटना होकर आज लंबी दूरी के लिए महज तीन ट्रेनों का परिचालन

ये भी पढ़ें- Patna News: पटना के इन 6 कोचिंग सेंटर्स पर FIR, 190 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाले गए थे भ्रामक पोस्ट

सुबह से पटना जंक्‍शन पर दिखी यात्र‍ियों की चहलकदमी 

पटना जंक्शन पर ट्रेनों के आने को लेकर यात्र‍ियों की चहलकदमी दिखी. न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि वह शादी समारोह में भाग लेने के लिए पटना आई थी, लेकिन हंगाम के कारण दो दिन पहले उन्‍हें टिकट कैंसिल कराकर वापस रिश्‍तेदार के घर स्‍टेशन से लौटना पड़ा था. आज ट्रेन जा रही है तो हम लोग स्टेशन पर आए हैं. खेल प्रतियोगिता में भाग लेने असम से पटना पहुंची खिलाड़ि‍यों की टीम भी जंक्‍शन पर नजर आई. खिलाड़ि‍यों ने बताया कि तीन दिन पहले उनलोगों का टुर्नांमेंट समाप्‍त हो गया था, लेकिन ट्रेन के कैंसिल रहने के कारण वे लोग नहीं लौट पा रहे थे. दरभंगा से पहुंचे एक यात्री ने बताया कि उन्‍हें दिल्ली जाना है, उनका ट्रेन 12 बजे दिन में है. 

ये भी पढ़ें- Bihar NDA Alliance: बीजेपी ने कहा- अपना अलग रास्ता देख सकता है JDU, मंत्री नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget